कश्मीर में 13 आतंकियों के मारे जाने से बौखलाया पाकिस्तान, पीएम अब्बासी ने भारत पर लगाया बर्बर कार्रवाई का आरोप

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने भारत पर कश्मीर में ‘क्रूर कार्रवाई’ करने का आरोप लगाया है. यह आरोप कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में 13 आतंकवादियों को मार गिराये जाने की घटना में आतंकी समूहों को एक तगड़ा झटका लगने के बाद लगाया गया है. अब्बासी का बयान रविवार को तीन […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने भारत पर कश्मीर में ‘क्रूर कार्रवाई’ करने का आरोप लगाया है. यह आरोप कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में 13 आतंकवादियों को मार गिराये जाने की घटना में आतंकी समूहों को एक तगड़ा झटका लगने के बाद लगाया गया है.
अब्बासी का बयान रविवार को तीन आतंकवाद विरोधी अभियानों में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा 13 आतंकवादियों को मार गिराये जाने की घटना के बाद रविवार की देर रात सामने आया. इस कार्रवाई में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां जिलों में सेना के तीन जवान भी शहीद हो गये. इसमें चार आम नागरिक भी मारे गये. अब्बासी ने कहा, ‘हत्याओं का विरोध कर रहे आम नागरिकों पर पेलेट गन के कुत्सित इस्तेमाल सहित क्रूर कार्रवाई निंदनीय है.’
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे भारत से कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र के तथ्य एकत्र करने वाले मिशनों को जाने देने की अनुमति देने का अनुरोध करें. भारतीय सुरक्षा बलों के रविवार के अभियानों से हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी समूहों को एक बड़ा झटका लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




