ePaper

शुक्र ग्रह के बादलों में जीवन! मंगल के मुकाबले लंबा है समय

Updated at : 01 Apr 2018 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
शुक्र ग्रह के बादलों में जीवन! मंगल के मुकाबले लंबा है समय

वाशिंगटन : वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्र ग्रह के बादलों में जीवन होने की संभावना है. वैज्ञानिक अध्ययन के कुछ मॉडलों की मानें, तो ऐसा वक्त भी था, जब करीब दो अरब वर्षों तक के लिए शुक्र पर पानी मौजूद था और वह रहने योग्य था. अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कोसिन- मेडिसन के संजय […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्र ग्रह के बादलों में जीवन होने की संभावना है. वैज्ञानिक अध्ययन के कुछ मॉडलों की मानें, तो ऐसा वक्त भी था, जब करीब दो अरब वर्षों तक के लिए शुक्र पर पानी मौजूद था और वह रहने योग्य था. अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कोसिन- मेडिसन के संजय लिमये का कहना है, ‘मंगल के मुकाबले यह बहुत लंबा समय है.’

इसे भी पढ़ें : पृथ्वी या शुक्र ग्रह से टकरा सकती है एलन मस्क की कार, जानें

नासा के एमिज रिसर्च सेंटर डेविड जे स्मिथ के अनुसार, पृथ्वी पर सामान्य तौर पर कई जीवाणु वातावरण से बाहर चले जाते हैं और 41 किलोमीटर की ऊंचाई पर भी जीवित मिलतेहैं. खासतौर से तैयार किये गये गुब्बारों की मदद से यह पता लगाया गया है. साथ ही हमारी पृथ्वी पर मौजूद बेहद खराब/ विकट परिस्थितियों में भी जीवित रहने वाले जीवाणुओं की संख्या बढ़ती जा रही है.

येलोस्टोन के गर्म झरनों में, गहरे हाइड्रोथर्मल सुरंगों, प्रदूषित क्षेत्रों और अम्लीय झीलों में भी जीवाणु मिले हैं. अमेरिका की कैलिफोर्निया स्टेट पॉलीटेक्निक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राकेश मुगल का कहना है, ‘पृथ्वी पर हमें पता है कि बेहद अम्लीय हालात में भी जीवन संभव है, वह कार्बन-डाइ-ऑक्साइड लेते हैं और सल्फयूरिक अम्ल छोड़ते हैं.’

इसे भी पढ़ें : न चेते तो शुक्र ग्रह की तरह होगी पृथ्वी, तापमान होगा 250 डिग्री सेल्सियस

उन्होंने कहा कि शुक्र पर मौजूद बादल भी ज्यादातर कार्बन-डाइ-ऑक्साइड और पानी की बूंदों के बने हैं, जिनमें सल्फयूरिक अम्ल है. ऐसे में वहां जीवाणुओं के होने की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola