संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने गाजा में मौत की स्वतंत्र जांच कराने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस्राइली सेना के साथ संघर्ष में16 फलस्तीनियों के मारे जानेतथा इसमें सौ से अधिकलागों के जख्मी होने के बादमामले में ‘‘स्वतंत्र और पारदर्शी” जांच का आह्वान किया है. गाजा पट्टी में इस्राइलऔर फलस्तीनके बीच हिंसा बढ़ने की आशंका पर संयुक्त राष्ट्र में सुनवाई के दौरान […]
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस्राइली सेना के साथ संघर्ष में16 फलस्तीनियों के मारे जानेतथा इसमें सौ से अधिकलागों के जख्मी होने के बादमामले में ‘‘स्वतंत्र और पारदर्शी” जांच का आह्वान किया है. गाजा पट्टी में इस्राइलऔर फलस्तीनके बीच हिंसा बढ़ने की आशंका पर संयुक्त राष्ट्र में सुनवाई के दौरान उन्होंने यह अपील की. गुतारेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कल बयान जारी कर कहा, महासचिव ने इन घटनाओं की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की अपील की है.
उन्होंने कहा कि विश्व निकाय शांति प्रयासों को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है. हक ने कहा कि गुतारेस ने संबंधित पक्षों से अपील की कि ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करें जिससे कोई हताहत हो और खासकर नागरिकों को किसी तरीके से नुकसान पहुंचे. कुवैत ने गाजा में स्थिति पर चर्चा के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई जहां 2014 के गाजा की लड़ाई के बाद पहली बार एक दिन में इतना घातक संघर्ष हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




