रूस का जवाब : अमेरिका के 60 राजनयिकों को निकालेगा, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास बंद करेगा

मास्को : रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने कहा है कि अमेरिका के 60 राजनयिकों को मॉस्को निष्कासित करेगा. सेंट पीर्ट्सबर्ग में इसके वाणिज्य दूतावास को भी बंद करेगा. दरअसल, पूर्व डबल एजेंट सर्गेई स्क्रिपल को जहर देने को लेकर अमेरिका और अन्य मुल्कों ने रूस के राजनयिकों को निष्कासित किया था. रूस ने […]
मास्को : रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने कहा है कि अमेरिका के 60 राजनयिकों को मॉस्को निष्कासित करेगा. सेंट पीर्ट्सबर्ग में इसके वाणिज्य दूतावास को भी बंद करेगा. दरअसल, पूर्व डबल एजेंट सर्गेई स्क्रिपल को जहर देने को लेकर अमेरिका और अन्य मुल्कों ने रूस के राजनयिकों को निष्कासित किया था. रूस ने इसी के जवाब में यह कदम उठाने की घोषणा की है.
लावरोव ने कहा कि अमेरिकी राजदूत को जवाबी कार्रवाई के बारे में सूचित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसमें समान संख्या में राजनयिकों का निष्कासन और सेंट पीर्ट्सबर्ग में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास को बंद करने का हमारा निर्णय शामिल है. अमेरिका ने पहले रिकॉर्ड संख्या में 60 राजनयिकों को निष्कासित करने का आदेश दिया था और सिएटल में रूसी महावाणिज्य दूतावास को बंद कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




