मैक्सिको में घात लगाकर किये तीन हमलों में पांच लोगों की मौत, 12 घायल

Updated:
विज्ञापन
मैक्सिको में घात लगाकर किये तीन हमलों में पांच लोगों की मौत, 12 घायल

मैक्सिको सिटी : उत्तरी मैक्सिको के सीमावर्ती शहर में मरीन दश्तों पर घात लगाकर किये गये हमलों में एक मरीन और चार संदिग्ध बंदूकधारी मारे गये हैं. कल और आज हुए हमलों में करीब 12 मरीन घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि टेक्सस से सटे हुए शहर नुएवो लारेडो में मरीनों पर तीन बार […]

विज्ञापन

मैक्सिको सिटी : उत्तरी मैक्सिको के सीमावर्ती शहर में मरीन दश्तों पर घात लगाकर किये गये हमलों में एक मरीन और चार संदिग्ध बंदूकधारी मारे गये हैं. कल और आज हुए हमलों में करीब 12 मरीन घायल हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि टेक्सस से सटे हुए शहर नुएवो लारेडो में मरीनों पर तीन बार घात लगाकर हमला किया गया.

मरीन ने जवाबी कार्रवाई की और पहले हमले में एक बंदूकधारी मारा गया और तीन अन्य घायल हो गये. मदद के लिए भेजे गये एक अन्य गश्ती दल पर भी हमला किया गया, जिसमें एक मरीन की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये.

तीसरा हमला मरीन अड्डे के बाहर किया गया. इस हमले में तीन बंदूकधारी मारे गए. मैक्सिको नौसेना ने एक बयान में कहा कि बंदूकधारियों ने नकली मरीन वर्दी पहन रखी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola