भारत दौरे पर आईं हिलेरी क्लिंटन की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर, जोधपुर के अस्पताल में हुआ इलाज
Updated at : 17 Mar 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

जोधपुर : भारत दौरे पर आईं अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के दाहिने हाथ की कलाई की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर आ गया है. यहां के एक निजी अस्पताल के निदेशक ने आज यह जानकारी दी. गोयल अस्पताल के निदेशक आनंद गोयल ने बताया कि हिलेरी को 14 मार्च को सुबह पांच बजे […]
विज्ञापन
जोधपुर : भारत दौरे पर आईं अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के दाहिने हाथ की कलाई की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर आ गया है. यहां के एक निजी अस्पताल के निदेशक ने आज यह जानकारी दी. गोयल अस्पताल के निदेशक आनंद गोयल ने बताया कि हिलेरी को 14 मार्च को सुबह पांच बजे अस्पताल लाया गया था और चिकित्सकों ने उनके दाएं हाथ का सीटी स्कैन और एक्स- रे किया.
उन्होंने बताया कि चिकित्सकों को उनकी कलाई में मामूली फ्रैक्चर होने का पता चला, जिसके बादउनका इलाज किया गया. जोधपुर के उमेद भवन पैलेस होटल के सूत्रों के मुताबिक12 मार्च को मध्य प्रदेश के मांडू की यात्रा के दौरान उनके हाथ में चोट आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




