ePaper

अत्यधिक झुलसने की वजह से नेपाल विमान दुर्घटना में जीवित बचे लोगों की पहचान में हो रही परेशानी

Updated at : 15 Mar 2018 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
अत्यधिक झुलसने की वजह से नेपाल विमान दुर्घटना में जीवित बचे लोगों की पहचान में हो रही परेशानी

काठमांडो : नेपाल में हुए भीषण विमान हादसे में जीवित बचे लोगों की पहचान में नेपाली अधिकारियों को मुश्किलें आ रही हैं. विमान दुर्घटना में कम से कम 22 लोग जीवित बच गये, जिनमें से कई बुरी तरह झुलस गये हैं, कई लोगों की हालत गंभीर है और कई लोग बोलने में असमर्थ हैं. नेपाल […]

विज्ञापन

काठमांडो : नेपाल में हुए भीषण विमान हादसे में जीवित बचे लोगों की पहचान में नेपाली अधिकारियों को मुश्किलें आ रही हैं. विमान दुर्घटना में कम से कम 22 लोग जीवित बच गये, जिनमें से कई बुरी तरह झुलस गये हैं, कई लोगों की हालत गंभीर है और कई लोग बोलने में असमर्थ हैं. नेपाल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता मनोज नुएपाने ने कहा कि जीवित बचे लोगों और हादसे में मारे गये लोगों के शरीर बुरी तरह झुलसे हुए हैं, जिसकी वजह से उनकी पहचान में मुश्किल आ रही है. बांग्लादेश से आ रहा यह विमान सोमवार को काठमांडो हवाई अड्डा के रनवे के पास एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

दुर्घटना के बाद विमान में भीषण आग लग गयी, जिसमें 49 लोग मारे गये थे. विमान में 67 यात्री एवं चालक दल के चार सदस्य सवार थे. उन्होंने बताया कि जीवित बचे लोगों में कम से कम 11 लोगों की पहचान कर ली गयी है लेकिन इनकी कुल संख्या ज्ञात नहीं है.

नुएपाने ने बताया कि जीवित बचे 19 लोगों का काठमांडो के अस्पताल में अब तक उपचार चल रहा है और एक अन्य व्यक्ति को बेहतर चिकित्सकीय उपचार के लिये सिंगापुर भेजा गया है. हादसे में जीवित बचे दो यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. दोनों नेपाली नागरिक थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola