ePaper

पाकिस्तान में नवाज शरीफ के घर के पास तालिबानी हमला, आत्मघाती धमाके में नौ की मौत

Updated at : 15 Mar 2018 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में नवाज शरीफ के घर के पास तालिबानी हमला, आत्मघाती धमाके में नौ की मौत

लाहौर : पाकिस्तान के लाहौर शहर में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास के निकट एक किशोर आत्मघाती हमलावर ने खुद कोविस्फोट में उड़ा लिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों सहित नौ व्यक्तियों की मौत हो गयी. बचाव अधिकारियों के मुताबिक, यह विस्फोट शरीफ परिवार के आवास से महज एक किलोमीटर की दूरी पर एक जांच चौकी […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान के लाहौर शहर में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास के निकट एक किशोर आत्मघाती हमलावर ने खुद कोविस्फोट में उड़ा लिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों सहित नौ व्यक्तियों की मौत हो गयी. बचाव अधिकारियों के मुताबिक, यह विस्फोट शरीफ परिवार के आवास से महज एक किलोमीटर की दूरी पर एक जांच चौकी के समीप हुआ. विस्फोट स्थल से कुछ दूरी पर तबलीगी जमात का एक कार्यक्रम था. हमले में25 लोग घायल भी हुए हैं. इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान ने ली है.

इसे भी पढ़ेंः पाक में विश्वविद्यालय पर तालिबान आतंकियों का हमला, 25 की मौत

‘रेस्क्यू 1122′ के प्रवक्ता जाम सज्जाद ने कहा कि विस्फोट में नौ लोग मारे गये हैं, जिनमें दो पुलिस निरीक्षक और तीन कांस्टेबल भी शामिल हैं. कुल 25 लोग घायल हुए हैं, जिनमें करीब 14 पुलिसकर्मी हैं. चार पुलिसकर्मियों की

हालत गंभीर बतायी गयी है. उन्होंने कहा कि घायलों को शरीफ मेडिकल कॉम्पलेक्स और निकट के अस्पतालों में ले जाया गया है.
पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक आरिफ नवाज ने कहा कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया. हमलावर किशोर था. लाहौर के पुलिस उपायुक्त डॉक्टर हैदर अशरफ ने संवाददाताओं को बताया कि तबलीगी सेंटर के निकट जांच चौकी के पास किशोर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया. उन्होंने हमलावर की उम्र नहीं बतायी. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गयी. कुछ खबरों में कहा गया है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola