…तो क्या आजीवन राष्ट्रपति बने रहना चाहते हैं ट्रंप

Updated:
विज्ञापन
…तो क्या आजीवन राष्ट्रपति बने रहना चाहते हैं ट्रंप

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मेरे विचार से यह अच्छी बात है कि अब चीन में राष्ट्रपति आजीवन इस पद पर बने रहेंगे. साथ ही उन्होंने चुटकी ली कि हो सकता है, अमेरिका में भी कभी कोई आजीवन राष्ट्रपति हो. ट्रम्प के साउथ फ्लोरिडा इस्टेट में रिपब्लिकन दानकर्ताओं के लिए […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मेरे विचार से यह अच्छी बात है कि अब चीन में राष्ट्रपति आजीवन इस पद पर बने रहेंगे. साथ ही उन्होंने चुटकी ली कि हो सकता है, अमेरिका में भी कभी कोई आजीवन राष्ट्रपति हो. ट्रम्प के साउथ फ्लोरिडा इस्टेट में रिपब्लिकन दानकर्ताओं के लिए आयोजित भोज के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी की. ‘सीएनएन’ की खबर के अनुसार, यह टिप्पणी उसे मिली रिकॉर्डिंग पर आधारित है. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल में सत्ता पर पूर्ण पकड़ हासिल कर ली है.

ट्रम्प ने वहां मौजूद जनसमूह से कहा : ‘‘वहां (चीन में) अब आजीवन काल के लिये राष्ट्रपति होगा. "बहुत खूब’ ट्रम्प ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया है’ बहरहाल ट्रम्प ने इस दौरान अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन की भी आलोचना की और उन पर धांधली के आरोपों को दोहराया. उन्होंने कहा कि इराक में अतिक्रमण अब तक का एकमात्र सबसे गलत फैसला था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola