अमेरिका ने कहा, शांति वार्ता के लिए तैयार नहीं है तालिबान

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने आज कहा कि तालिबान इस वक्त शांति वार्ता के लिए तैयार नहीं लग रहा है. साथ ही प्रशासन ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की कोई भी बातचीत अफगानिस्तान के नेतृत्व में या उसके द्वारा होनी चाहिए. एक तरीके से ट्रंप प्रशासन ने […]
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने आज कहा कि तालिबान इस वक्त शांति वार्ता के लिए तैयार नहीं लग रहा है. साथ ही प्रशासन ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की कोई भी बातचीत अफगानिस्तान के नेतृत्व में या उसके द्वारा होनी चाहिए. एक तरीके से ट्रंप प्रशासन ने तालिबान के साथ सीधी वार्ता की संभावना से इंकार किया .
अमेरिका को लिखे एक पत्र में इस आंतकी संगठन (तालिबान) ने वार्ता की बात कही थी. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, “हमने यह पत्र देखा है और हमें इसकी जानकारी है. किसी भी तरह की शांति वार्ता अफगानिस्तान के नेतृत्व में या अफगानिस्तान की ओर से ही होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










