पाकिस्तान ने भारत की सीमा चौकी को बर्बाद करने और सैनिकों को मार गिराने का दावा किया

Updated at : 16 Feb 2018 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने भारत की सीमा चौकी को बर्बाद करने और सैनिकों को मार गिराने का दावा किया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ट्टा पानी सेक्टर में एक भारतीय चौकी को नष्ट कर दिया और पांच सैनिकों को मार गिराया .पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कल देर रात ट्वीट करके एक वीडियो क्लिप साझा किया जिसमें कथित तौर पर […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ट्टा पानी सेक्टर में एक भारतीय चौकी को नष्ट कर दिया और पांच सैनिकों को मार गिराया .पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कल देर रात ट्वीट करके एक वीडियो क्लिप साझा किया जिसमें कथित तौर पर भारतीय सीमा चौकी पर हमले होते हुए और घटनास्थल से धुआं उठते हुए दिख रहा है.

गफूर ने ट्वीट किया, “ निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वाले ट्टा पानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय सीमा चौकी को पाकिस्तान ने बर्बाद कर दिया.पांच जवानों को मार गिराया और कई को घायल कर दिया.निर्दोष नागरिकों के खिलाफ भारतीय आतंकवाद को कड़ाई से जवाब दिया गया.” हालांकि नई दिल्ली में भारतीय सेना के एक अधिकारी ने पाकिस्तानी सेना के दावों को ‘निराधार’ बताया है.इससे पहले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था कि भारत का अनैतिक और गैरपेशेवर रूख नियंत्रण रेखा पर नागरिकों को डरा रहा है.

पाकिस्तान ने कल भारतीय उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब करते हुए नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की तरफ से ‘बिना उकसावे की गोलीबारी’ की निंदा की थी, जिसमें कथित रूप से स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक बस के चालक की मौत हो गई थी.पाकिस्तान ने आरोप लगाया, “ भारतीय सुरक्षा बल ने जानबुझकर बताल-माधरपुर रोड पर बच्चों के एक स्कूली बस को निशाना बनाया, जिसमें वाहन के चालक की मौत हो गई और बच्चों में खौफ फैल गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola