पाकिस्तान तैयार कर रहा है नये तरह के परमाणु हथियार

Updated at : 14 Feb 2018 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान तैयार कर रहा है नये तरह के परमाणु हथियार

वाशिंगटन : भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान नये तरह के परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है. यह दावा अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने किया है. उसने आगाह किया है कि पाकिस्तान छोटी दूरी के हथियारों सहित नये तरह के परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है. नेशनल इंटेलीजेंस के निदेशक डैन कोट्स ने शनिवार को […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान नये तरह के परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है. यह दावा अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने किया है. उसने आगाह किया है कि पाकिस्तान छोटी दूरी के हथियारों सहित नये तरह के परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है.

नेशनल इंटेलीजेंस के निदेशक डैन कोट्स ने शनिवार को जम्मू में सुंजवान सैन्य शिविर पर हुए पाकिस्तानी आतंकियों के एक समूह के हमले के कुछ दिन बाद यह टिप्पणी की. कोट्स ने खुफिया मामलों से जुड़ी सीनेट की प्रवर समिति द्वारा विश्वव्यापी खतरों के विषय पर आयोजित की गयी सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा कि पाकिस्तान छोटी दूरी के रणनीतिक हथियारों सहित नये तरह के परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है.

उन्होंने अगाह किया कि पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों का निर्माण एवं छोटी दूरी के रणनीतिक हथियारों सहित नये तरह के परमाणु हथियारों, समुद्र आधारित क्रूज मिसाइलों, हवा में छोड़े जाने वाले क्रूज मिसाइल और लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल का विकास करना जारी रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola