चीन ने पाकिस्तान को दिखायी आंख, कहा-सुरक्षा की स्थिति में करे सुधार

Updated at : 06 Feb 2018 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
चीन ने पाकिस्तान को दिखायी आंख, कहा-सुरक्षा की स्थिति में करे सुधार

बीजिंग : चीनी शिपिंग कंपनी के कर्मचारी की कराची में गोली मारकर हत्या किये जाने के एक दिन बाद चिंतित चीन ने मंगलवार को पाकिस्तान से उसके हजारों नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है जो पाकिस्तान में काम करते हैं. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने यहां […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीनी शिपिंग कंपनी के कर्मचारी की कराची में गोली मारकर हत्या किये जाने के एक दिन बाद चिंतित चीन ने मंगलवार को पाकिस्तान से उसके हजारों नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है जो पाकिस्तान में काम करते हैं. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने यहां कहा, ‘हाल में पाकिस्तान ने आतंकवाद रोधी और सामाजिक सुरक्षा प्रबंधन को लेकर कार्रवाई की है.’

उनसे पूछा गया था कि सोमवार की गोलीबारी के बाद क्या चीन को पाकिस्तान में अपने नागरिकों की सुरक्षा का भरोसा है? उन्होंने कहा, ‘हम प्रासंगिक कार्रवाइयों और घरेलू सुरक्षा तथा स्थिरता को महफूज रखने के लिए पाकिस्तान का समर्थन करते हैं. हमें उम्मीद है और हमारा मानना है कि पाकिस्तान अपने यहां चीनी संस्थानों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए उपाय करना जारी रखेगा.’ पाकिस्तान में कराची के जमजमा पार्क के नजदीक क्लिफटन में कार सवार 46 वर्षीय चेन झुस को एक बंदूकधारी ने गोली मार दी थी. उनके साथ कार में सफर कर रहा अन्य चीनी नागरिक भी जख्मी हो गया था. अस्पताल में चेन की मौत हो गयी थी.

गेंग ने कहा कि कराची में मौजूद चीनी राजनयिक अस्पताल गये थे. उन्होंने पाकिस्तानी पुलिस से जल्द से जल्द मामला सुलझाने और अपराधियों को इंसाफ के दायरे में लाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, ‘हम चीनी नागरिकों के खिलाफ हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं और हम मामले की प्रगति पर कड़ी नजर रखेंगे और परिवार को जरूरी सहायता मुहैया करायेंगे.’ उन्होंने कहा कि चीन घटना पर पाकिस्तान के साथ संपर्क में है. दिनदहाड़े हुई इस घटना ने चीन को चिंतित कर दिया है, क्योंकि पाकिस्तान में हजारों चीनी कर्मचारी काम करते हैं. पाकिस्तानी सेना ने चीनी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विशेष बल गठित किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola