ePaper

आतंकी हाफिज सईद की पाकिस्‍तान को धमकी, - ''दम है तो गिरफ्तार करके दिखाओ''

Updated at : 06 Feb 2018 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
आतंकी हाफिज सईद की पाकिस्‍तान को धमकी, - ''दम है तो गिरफ्तार करके दिखाओ''

लाहौर : प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख और मुंबई आतंकवादी हमले के मास्‍टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद ने पाकिस्तान सरकार को उसे गिरफ्तार करने की चुनौती दी है. सईद ने कहा कि वह कश्मीरी लोगों के लिये लड़ना बंद नहीं करेगा. हाफिज सईद ने यहां एक रैली में कहा, ‘अगर पाकिस्तान सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है […]

विज्ञापन

लाहौर : प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख और मुंबई आतंकवादी हमले के मास्‍टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद ने पाकिस्तान सरकार को उसे गिरफ्तार करने की चुनौती दी है. सईद ने कहा कि वह कश्मीरी लोगों के लिये लड़ना बंद नहीं करेगा.

हाफिज सईद ने यहां एक रैली में कहा, ‘अगर पाकिस्तान सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है तो आये और करे. लेकिन मैं 2018 को कश्मीरियों के लिये समर्पित करना बंद नहीं करूंगा.’ सईद ने कहा, ‘अगर आपने हमें दबाने का प्रयास किया तो हम और मजबूत होकर उभरेंगे.’

ये भी पढ़ें… आतंक के पनाहगार पाक पर अमेरिका का एक और वार, असैन्‍य मदद बंद करने का विधेयक संसद में पेश

सईद को अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल किया था. उसने कश्मीर मुद्दे पर अपनी भूमिका नहीं निभाने के लिये अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की आलोचना की. सईद ने कहा, ‘अगर आप कश्मीर की स्वतंत्रता के लिये काम करने का संकल्प जताते हैं तो हम आपको (शरीफ को) फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिये प्रयास शुरू कर सकते हैं.’

ये भी पढ़ें… धमकी मिलने के बाद रेहम खान ने देश छोड़ा, इमरान खान के बारे में किया कई खुलासा

सईद ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और भारत के दबाव की वजह से ‘पाकिस्तान में हमारा मीडिया कवरेज प्रतिबंधित है.’ सईद को पाकिस्तान ने गत नवंबर में नजरबंद किया था. उसके सिर पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola