ePaper

सीरिया में टैंक पर हमले में पांच सैनिकों समेत सात की मौत

Updated at : 04 Feb 2018 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
सीरिया में टैंक पर हमले में पांच सैनिकों समेत सात की मौत

अंकारा : सीरिया में कुर्द मिलिशिया के खिलाफ तुर्की के अभियान में सात तुर्की सैनिक मारे गये. इनमें से पांच लोग एक टैंक पर हमले में मारे गये. सीरियन कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) मिलिशिया के खिलाफ 20 जनवरी को शुरूकियेगये तुर्की सेना के ‘ओलिव ब्रांच’ अभियान में एक दिन में मारे गये सैनिकों की […]

विज्ञापन

अंकारा : सीरिया में कुर्द मिलिशिया के खिलाफ तुर्की के अभियान में सात तुर्की सैनिक मारे गये. इनमें से पांच लोग एक टैंक पर हमले में मारे गये. सीरियन कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) मिलिशिया के खिलाफ 20 जनवरी को शुरूकियेगये तुर्की सेना के ‘ओलिव ब्रांच’ अभियान में एक दिन में मारे गये सैनिकों की यह सबसे अधिक संख्या है.

इसे भी पढ़ें : सीरिया रासायनिक हमले: पीड़ितों को इलाज भी मयस्सर नहीं

तुर्की वाईपीजी को आतंकवादी संगठन मानता है. टैंक पर शनिवार को हुआ हमला सेना पर अब तक का सबसे घातक हमला है. ताजा हमले के बाद इस अभियान में अभी तक मारे जाने वाले तुर्की सैनिकों की संख्या 14 पर पहुंच गयी है.

तुर्की की सेना और अंकारा के समर्थन वाले सीरियाई विद्रोही बल अपनी पश्चिमी सीमा से वाईपीजी को खदेड़ना चाहते हैं. सेना ने कहा कि उनका एक सैनिक झड़प में मारा गया और एक अन्य सीमावर्ती इलाके में मारा गया.

इसे भी पढ़ें : सीरिया में हवाई हमला, दक्षिण सीरिया के स्कूल में बमबारी, 20 की मौत

सेना ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी. सेना ने बाद में एक बयान में बताया कि तुर्की सेना के टैंक पर हुए हमले में उसके भीतर मौजूद सभी पांच सैनिक मारे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola