अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा, चीन पर लगाम लगाने में भारत सफल हुआ

वाशिंगटन : अमेरिका के एक विशेषज्ञ ने कहा है कि भारत दक्षिण एशिया में चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनीशियेटिव (बीआरआई) पर कुछ हद तक लगाम लगाने में सफल हुआ है. भारत दुनिया का एकमात्र बड़ा देश है जिसने चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग की महत्वाकांक्षीबीआरआई परियोजनाका विरोध किया है. बीआरआई में एशियाई देशों, अफ्रीका, […]
वाशिंगटन : अमेरिका के एक विशेषज्ञ ने कहा है कि भारत दक्षिण एशिया में चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनीशियेटिव (बीआरआई) पर कुछ हद तक लगाम लगाने में सफल हुआ है. भारत दुनिया का एकमात्र बड़ा देश है जिसने चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग की महत्वाकांक्षीबीआरआई परियोजनाका विरोध किया है. बीआरआई में एशियाई देशों, अफ्रीका, चीन और यूरोप के बीच संपर्क सुधारने और सहयोग बढ़ाने पर ध्यान देने की बात कही गयी है.
अमेरिका के जर्मन मार्शल फंड के एंड्रयू स्मॉल ने कहा, ‘‘भारत ने दक्षिण एशिया में बेल्ट एंड रोड इनीशियेटिव पर कुछ हद तक लगाम लगाई है.” भारत ने ओबीओआर यानी सिल्क रोड परियोजना की फ्लैगशिप योजना सीपीईसी को लेकर संप्रभुता संबंधी चिंता की वजह से पिछले साल मई में बेल्ट एंड रोड फोरम (बीआरएफ) में भाग नहीं लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




