ePaper

डाेकलाम पर सेना प्रमुख के बयान से तिलमिलाया चीन, कहा-विवादित क्षेत्र मेरा, भारत को दी नसीहत

Updated at : 25 Jan 2018 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
डाेकलाम पर सेना प्रमुख के बयान से तिलमिलाया चीन, कहा-विवादित क्षेत्र मेरा, भारत को दी नसीहत

बीजिंग : डोकलाम को विवादित क्षेत्र करार देने संबंधी सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान की आलोचना करते हुए चीन की सेना ने आज कहा कि यह चीन का हिस्सा है और डोकलाम गतिरोध जैसी घटनाओं से बचने के लिए 73 दिन के गतिरोध से भारत को सबक लेना चाहिए. जनरल रावत की टिप्पणी […]

विज्ञापन

बीजिंग : डोकलाम को विवादित क्षेत्र करार देने संबंधी सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान की आलोचना करते हुए चीन की सेना ने आज कहा कि यह चीन का हिस्सा है और डोकलाम गतिरोध जैसी घटनाओं से बचने के लिए 73 दिन के गतिरोध से भारत को सबक लेना चाहिए.

जनरल रावत की टिप्पणी पर चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने रावत के बयान पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. जनरल रावत ने इस महीने के शुरू में कहा था कि भारत को पाकिस्तान की सीमा से अपना ध्यान हटाकर चीन की तरफ ले जाने की जरूरत है तथा उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बीजिंग की ओर दबाव बनाये जाने के बारे में बात की थी. वू ने कहा, ‘भारतीय पक्ष की ओर से की गयी टिप्पणी से दिखता है कि भारतीय सैनिकों की ओर से अवैध ढंग से सीमा पार करने की बात सच और स्पष्ट है.’

उन्होंने जनरल रावत के हालिया बयान का जवाब देते हुए कहा, ‘डोगलोंग (डोकलाम) चीन का हिस्सा है.’ वू ने कहा कि भारतीय पक्ष को भविष्य में ऐसी घटनाओं (डोकलाम गतिरोध) से बचने के लिए उस घटना से सबक लेना चाहिए. भारत और चीन के सैनिक पिछले साल 16 जून से 73 दिन तक आमने-सामने थे. इस क्षेत्र में चीनी सेना की ओर से किये जा रहे सड़क निर्माण के काम को भारतीय पक्ष ने रोक दिया था जिसके बाद यह गतिरोध आरंभ हुआ. गतिरोध का अंत 28 अगस्त को हुआ. जनरल रावत के बयान का हवाला देते हुए वू ने कहा, ‘मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि किसी देश का कोई भी आकार हो, उसके साथ समान व्यवहार होना चाहिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola