पाकिस्तान : 1150 मर्दों के डीएनए परीक्षण के बाद पकड़ा गया मासूम जैनब का हत्यारा

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कसूर शहर में हुए सात साल की लड़की के बलात्कार एवं हत्या के बहुचर्चित मामले में मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पीड़ित लड़की का पड़ोसी था और उसके डीएनए का मिलान पीड़ित के शरीर पर मिले नमूने से हो गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री […]
लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कसूर शहर में हुए सात साल की लड़की के बलात्कार एवं हत्या के बहुचर्चित मामले में मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पीड़ित लड़की का पड़ोसी था और उसके डीएनए का मिलान पीड़ित के शरीर पर मिले नमूने से हो गया है.
पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस ने इमरान अली को गिरफ्तार किया है जो सीरियल किलर है और उसने ही नाबालिग बच्ची का बलात्कार कर उसका कत्ल किया था. उन्होंने बताया कि मुल्जिम के डीएनए और पोलीग्राफ टेस्ट का मिलान हो गया है.
पाकिस्तान रेप मामला : उधर मां-बाप दुआ कर रहे थे, इधर दरिंदा काट रहा था बच्ची की जिंदगी की डोर
शरीफ ने कहा कि कानून में बदलाव का प्रस्ताव दिया गया है ताकि उसे सार्वजनिक तौर पर फांसी दी जा जा सके. उन्होंने कहा, कि ‘‘ समूचे मुल्क की तरह ही मैं भी इस हिमायत में हूं कि इस शैतान को सार्वजनिक तौर पर फांसी दी जाए लेकिन हमें देखना होगा कि इस बाबत कानून में क्या बदलाव किये जा सकते हैं. मैंने मुख्य न्यायाधीश से मामले को जल्द से जल्द निपटाने की गुजारिश की है ताकि यह सीरियल किलर अपने अंजाम तक पहुंच सके.’
पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि लड़की के पड़ोसी संदिग्ध अली (23) ने जांच टीम के सामने इकबाल-ए-जुर्म कर लिया है. जियो न्यूज ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी अली का डीएनए सैंपल लड़की के शरीर पर मिले नमूनों से मिल रहा है. उसने कहा कि आरोपी का डीएनए उन सात लड़कियों के शरीर पर मिले नमूनों से भी मिल रहा है जिनके साथ पूर्व में ज्यादती हुई और उसके बाद उनकी हत्या की गयी.
ब्लॉग: क्या ज़ैनब की हत्या से बदल जाएगा पाकिस्तान?
सूत्रों के अनुसार अली पीड़ित जैनब के परिवार वालों से घुलामिला हुआ था और अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था. उन्होंने कहा कि अली को दो हफ्ते से ज्यादा समय पहले हिरासत में लिया गया था, लेकिन लड़की के परिवार ने जब कहा कि वह दोषी नहीं हो सकता तो उसे छोड़ दिया गया.
पंजाब सरकार के प्रवक्ता मलिक अहमद ने कहा कि अली को पंजाब के पाकपाटन जिले से गिरफ्तार किया गया था. गत पांच जनवरी को लड़की कसूर में अपने घर के पास से ट्यूशन जाते वक्त लापता हो गयी थी. उसके माता पिता उमरा करने के लिए सऊदी अरब गए हुए थे और वह अपनी एक रिश्तेदार के साथ रह रही थी. अपहरण के बाद एक सीसीटीवी फुटेज में वह पीरोवाला रोड के पास एक अजनबी के साथ जाती दिखायी दी जिसके बाद नौ जनवरी को शाहबाज खान रोड के पास कचरे के एक ढेर से उसका शव बरामद किया. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई.
पुलिस ने इस वारदात के बाद 1150 लोगों का डीएनए परीक्षण किया. सुप्रीम कोर्ट ने दोषी को पकड़ने के लिये पुलिस महानिरीक्षक को 72 घंटे की समयसीमा दी थी. घटना के खिलाफ देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




