ePaper

सीरिया में रूस के हवाई हमलों में 23 लोगों की मौत

Updated at : 04 Jan 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
सीरिया में रूस के हवाई हमलों में 23 लोगों की मौत

बेरुत : सीरिया में राजधानी दमिश्क के समीप विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी गोता शहर में कम से कम 23 नागरिक मारे गये, जिनमें से ज्यादातर लोग रूस के हवाई हमलों में मारे गये. ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन सीरियन आब्जर्वेटरी फोर ह्यूमैन राइट्स ने बताया कि मिसराबा शहर में रुस के हवाई हमलों में 18 […]

विज्ञापन

बेरुत : सीरिया में राजधानी दमिश्क के समीप विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी गोता शहर में कम से कम 23 नागरिक मारे गये, जिनमें से ज्यादातर लोग रूस के हवाई हमलों में मारे गये. ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन सीरियन आब्जर्वेटरी फोर ह्यूमैन राइट्स ने बताया कि मिसराबा शहर में रुस के हवाई हमलों में 18 लोग मारे गये जबकि बाकी लोग सरकारी सेना की गोलाबारी में मारे गये.

संगठन के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा कि मारे गये लोगों में तीन बच्चे और 11 महिलाएं शामिल हैं. सीरिया में वर्ष 2011 में शुरू हुए संघर्ष में अभी तक 340,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं.

पूर्वी गोता राजधानी दमिश्क के पूर्व में स्थित एक छोटा-सा शहर है जिसके ज्यादातर भाग पर जैश अल-इस्लाम समूह के विद्रोहियों का नियंत्रण है. रूस ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की सेना के समर्थन में 2015 में हमले शुरू किये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola