नाइजीरिया : चर्च से प्रार्थना कर लौट रहे लोगों को गोलियों से भूना, 14 की मौत

Updated:
विज्ञापन
नाइजीरिया : चर्च से प्रार्थना कर लौट रहे लोगों को गोलियों से भूना, 14 की मौत

र्वी (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के रिवर्स स्टेट में बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी. ये लोग चर्च में आधी रात की प्रार्थना के बाद वापस लौट रहे थे. नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रार्थना में भाग लेने वाले पीडि़तों में से एक के रिश्तेदार यूगोची ओलुगबो ने कहा, […]

विज्ञापन

र्वी (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के रिवर्स स्टेट में बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी. ये लोग चर्च में आधी रात की प्रार्थना के बाद वापस लौट रहे थे. नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रार्थना में भाग लेने वाले पीडि़तों में से एक के रिश्तेदार यूगोची ओलुगबो ने कहा, बंदूकधारियों ने सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी.

गोलीबारी की यह घटना पोर्ट हरकोर्ट से करीब 90 किलोमीटर दूर ओमोकु में हुई. पुलिस सूत्रों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, घटनास्थल पर 14 लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य लोग घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

रिवर्स स्टेट पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी न्नामदी ओमोनी ने कहा कि इस समय हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती. ओमोनी ने कहा, पुलिस आयुक्त अहमद जकी ने बंदूकधारियों की तलाश करनी शुरू कर दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी गिरफ्तारी हो और उन्हें सजा दी जा सके.

तेल संसाधन से समृद्ध होने के बावजूद रिवर्स स्टेट में बहुत गरीबी है और यहां कई शक्तिशाली गिरोहों के बीच हिंसक संघर्ष की घटनाएं अकसर होती रहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola