ePaper

पाकिस्तान के साथ मिलकर अफगानिस्तान तक सीपीईसी का विस्तार करेगा चीन

Updated at : 26 Dec 2017 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के साथ मिलकर अफगानिस्तान तक सीपीईसी का विस्तार करेगा चीन

बीजिंग : चीन ने महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) का विस्तार अफगानिस्तान तक करने की पेशकश की है. तीनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान में सहयोग का संकल्प जताया. उसने कहा कि वे किसी भी देश, समूह या व्यक्ति को आतंकवादी कार्यों के लिए अपने क्षेत्र का उपयोग नहीं करने देंगे. इसे भी पढ़ें […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) का विस्तार अफगानिस्तान तक करने की पेशकश की है. तीनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान में सहयोग का संकल्प जताया. उसने कहा कि वे किसी भी देश, समूह या व्यक्ति को आतंकवादी कार्यों के लिए अपने क्षेत्र का उपयोग नहीं करने देंगे.

इसे भी पढ़ें : चीन ने दिया पाकिस्तान को झटका: रोकी फंडिंग, CPEC से जुड़े काम ठप

जून में तीनों पक्षों के त्रिपक्षीय वार्ता प्रणाली स्थापित करने पर सहमति जताने के बाद अपनी तरह की यह पहली बैठक है. बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी, अफगानिस्तान के सहयोगी सलाहुद्दील रब्बानी तथा पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यहां मुलाकात की और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

बैठक की अध्यक्षता करते हुए वांग ने कहा कि चीन और पाकिस्तान 50 अरब डाॅलर के सीपीईसी का विस्तार अफगानिस्तान तक करना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान, अफगानिस्तान के साथ सभी के लिए लाभकारी सिद्धांतों के आधार पर काम करने को इच्छुक हैं और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का विस्तार कर अफगानिस्तान तक करना चाहेंगे.

वांग ने कहा कि तीनों देश धीरे-धीरे आम सहमति के साथ इस पर पहुंच सकते हैं. इसके तहत पहले छोटी परियोजनाओं को लिया जा सकता है. हालांकि, अपने संबोधन में आसिफ ने सीपीईसी का जिक्र करते हुए कहा कि यह चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड पहल की प्रमुख परियोजना है. हालांकि, उन्होंने इसका विस्तार अफगानिस्तान तक किये जाने के बारे में कुछ भी नहीं कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola