ePaper

पाकिस्तान में अनोखी शादी, डॉलर, रियाल व मोबाइल की हुई बारिश

Updated at : 20 Dec 2017 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में अनोखी शादी, डॉलर, रियाल व मोबाइल की हुई बारिश

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में एक दूल्हे ने मेहमानों को तोहफे के तौर पर डॉलर, रियाल और ब्रांडेड मोबाइल फोन की बारिश कर अपनी शादी यादगार बनाने की कोशिश की. एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक मुल्तान के शुजाबाद इलाके के निवासी मोहम्मद अरशद ने पंजाब प्रांत के खानपुर में एक महिला से शादी की. […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में एक दूल्हे ने मेहमानों को तोहफे के तौर पर डॉलर, रियाल और ब्रांडेड मोबाइल फोन की बारिश कर अपनी शादी यादगार बनाने की कोशिश की. एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक मुल्तान के शुजाबाद इलाके के निवासी मोहम्मद अरशद ने पंजाब प्रांत के खानपुर में एक महिला से शादी की. जब उसका परिवार दुल्हन के घर पहुंचा, तब उन लोगों ने अपने आने का इंतजार कर रहे मेहमानों को डॉलर, रियाल और मोबाइल फोन देना शुरू कर दिया.

एक वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि दूल्हे का परिवार एक मंच पर खड़ा है और मेहमानों पर तोहफे उछाल रहा है. इसी वीडिया में उन्हें बस के ऊपर खड़ा दिखाया गया है जहां से वे मेहमानों की ओर तोहफे उछाल रहे हैं. अखबार के मुताबिक इस खबर के फैलने पर खानपुर के और भी बाशिंदे इस मौके का फायदा उठाने के लिए शादी समारोह की ओर दौड़ पड़े.

आखिरकार, हर एक मेहमान के हाथ में कुछ ना कुछ तोहफा था. गौरतलब है कि दूल्हे के आठ भाई हैं, जिनमें से चार अमेरिका में और अन्य सऊदी अरब में रहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola