ePaper

पाक सुप्रीम कोर्ट ने लगायी फटकार, पूछा- कटासराज मंदिर में क्यों नहीं राम-हनुमान की मूर्ति?

Updated at : 13 Dec 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
पाक सुप्रीम कोर्ट ने लगायी फटकार, पूछा- कटासराज मंदिर में क्यों नहीं राम-हनुमान की मूर्ति?

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब प्रांत के ऐतिहासिक कटासराज मंदिर में भगवान राम और हनुमान की मूर्तियां ना होने पर नाराजगी जतायी है. मंदिर परिसर में पवित्र सरोवर के सूखने पर स्वत: संज्ञान लेने के बाद सुनवाई करते हुए प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार ने सवाल किया, क्या अधिकारियों के पास मूर्तियां हैं […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब प्रांत के ऐतिहासिक कटासराज मंदिर में भगवान राम और हनुमान की मूर्तियां ना होने पर नाराजगी जतायी है. मंदिर परिसर में पवित्र सरोवर के सूखने पर स्वत: संज्ञान लेने के बाद सुनवाई करते हुए प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार ने सवाल किया, क्या अधिकारियों के पास मूर्तियां हैं या उन्हें हटा दिया गया है ?

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में ऐतिहासिक कटासराज मंदिर परिसर में भगवान राम और हनुमान की मूर्तियों की गैरमौजूदगी पर चिंता जतायी. न्यायमूर्ति निसार ने मीडिया में आई इन खबरों के आधार पर इस मुद्दे को उठाया कि कटासराज सरोवर सूख रहा है क्योंकि पास की सीमेंट फैक्ट्रियां कई बोरवेल के जरिये बड़ी मात्रा में पानी खींच रही हैं जिससे जमीन के अंदर जलस्तर कम हो रहा है.

डॉन ने खबर दी कि सुनवाई के दौरान, न्यायमूर्ति निसार की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्रियों को विध्वंसकारी बताया और मंदिर के पास स्थित फैक्ट्रियों के नाम बताने को कहा. पंजाब सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि मंदिर के पास बेस्ट वे सीमेंट फैक्टरी चकवाल और डीजी खान सीमेंट सहित कई अन्य फैक्टरी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola