ePaper

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकियों को भेजेंगे चांद पर !

Updated at : 12 Dec 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकियों को भेजेंगे चांद पर !

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज नासा को निर्देश दिया कि एजेंसी कई दशकों में पहली बार अमेरिकी नागरिकों को चांद पर भेजे. राष्ट्रपति का कहना है कि इस कदम से भविष्य में मंगल ग्रह की यात्राओं की तैयारी होगी. व्हाइट हाउस में नई अंतरिक्ष नीति निर्देशों पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज नासा को निर्देश दिया कि एजेंसी कई दशकों में पहली बार अमेरिकी नागरिकों को चांद पर भेजे. राष्ट्रपति का कहना है कि इस कदम से भविष्य में मंगल ग्रह की यात्राओं की तैयारी होगी.

व्हाइट हाउस में नई अंतरिक्ष नीति निर्देशों पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने कहा, इस बार हम वहां सिर्फ अपना झंडा लगाकर अपना निशान नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा, इस कदम से अंतत: हम मंगल मिशन, और भविष्य में अन्य ग्रहों की यात्रा के लिए नींव रख रहे हैं. इससे पहले अपोलो मिशन के दौरान 1960 और 1970 की दशक में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री चांद पर गये थे.

21 जुलाई, 1969 को अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर पहला कदम रखा था. राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिषद के प्रमुखों राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेन्स ने चांद पर फिर से अंतरिक्षयान भेजने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ खास जानकारी नहीं दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola