अय्यर के घर मनमोहन और पाक उच्चायुक्त की सीक्रेट मीटिंग को कांग्रेस ने बेबुनियाद बताया, पीएम से मांगा सबूत

अहमदाबाद : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हाल में पाकिस्तानी उच्चायुक्त और एक पूर्व पाकिस्तानी मंत्री से मुलाकात की थी. कांग्रेस ने कहा कि मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार तय देखकर यह आरोप […]
अहमदाबाद : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हाल में पाकिस्तानी उच्चायुक्त और एक पूर्व पाकिस्तानी मंत्री से मुलाकात की थी. कांग्रेस ने कहा कि मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार तय देखकर यह आरोप लगाया. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, पीएम मोदी को चुनौती है कि वो इस बात को और कथित बैठक को साबित करें. शर्मा ने कहा कि पीएम अपने शब्दों को वापस लें और माफी मांगे. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री गुजरात चुनाव जीतने के लिए सीमा लांघ रहे हैं.
मोदी ने रविवार को एक चुनावी रैली में दावा किया कि कांग्रेस से निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की पाकिस्तानियों से मुलाकात के एक दिन बाद उन्हें ‘नीच’ कहा था. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां पत्रकारों को बताया, देश के सर्वोच्च पद पर बैठकर मोदी जी बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. मोदी जी चिंतित, हताश और गुस्से में हैं. ऐसे बयान में कोई सच्चाई या तथ्य नहीं है और यह झूठ पर आधारित है. ऐसा व्यवहार प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




