फर्जी खबर पर ट्रंप ने कहा- रिपोर्टर को नौकरी से निकालो, वाशिंगटन पोस्ट के रिपोर्टर ने मांगी माफी

Updated at : 10 Dec 2017 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी खबर पर ट्रंप ने कहा- रिपोर्टर को नौकरी से निकालो, वाशिंगटन पोस्ट के रिपोर्टर ने मांगी माफी

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में हो रही अपनी रैली को लेकर वाशिंगटन पोस्ट के एक संवाददाता द्वारा भ्रामक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट किये जाने के बाद उसे माफी मांगने को कहा और संवाददाता ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी भी मांगी. वाशिंगटन पोस्ट के लिए राजनीतिक मामलों को कवर करने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में हो रही अपनी रैली को लेकर वाशिंगटन पोस्ट के एक संवाददाता द्वारा भ्रामक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट किये जाने के बाद उसे माफी मांगने को कहा और संवाददाता ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी भी मांगी. वाशिंगटन पोस्ट के लिए राजनीतिक मामलों को कवर करने वाले डेव वीगल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी. इस तस्वीर में दिख रहा था कि ट्रंप जब सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे तब कुर्सियां खाली पड़ी थीं.

इस पर ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा, वीगल द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की गयी तस्वीर मेरे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से घंटों पहले की है, जिसमें खाली कुर्सियां दिख रही है. इस दौरान रैली में शामिल होने के लिए आ रहे हजारों लोग रास्ते में थे. वास्तविक तस्वीर अब दिखी है. पूरी जगह भरी हुई थी. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बहुत सारे लोगों को बाहर ही रहना पड़ा. मैं माफी की मांग करता हूं.

संवाददाता वीगल ने कुछ मिनट के भीतर ही माफी मांगते हुए ट्वीट किया जी हां, मैं माफी मांगता हूं. डेली मेल के डेविट मार्टोस्को ने जब मुझे इस चूक के बारे में बताया तो मैंने इसे डिलीट कर दिया. तस्वीर में जब आप दाहिने हिस्से में चल रहे थे तो मैं इसकी वजह से संशय में आ गया था. वीगल द्वारा माफी मांगने के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया कि वह चाहते हैं कि संवाददाता को नौकरी से निकाला जाए. इसके अलावा ट्रंप ने सुबह सीएनएन को भी कथित रूप से गलत रिपोर्टिंग के लिए निशाने पर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola