ePaper

राहुल गांधी ने दी भाजपा समर्थकों को ''जादू की झप्पी'', कहा - गलती हो जाती है, लव यू ऑल

Updated at : 06 Dec 2017 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने दी भाजपा समर्थकों को ''जादू की झप्पी'', कहा - गलती हो जाती है, लव यू ऑल

नयी दिल्ली : महंगाई के मोर्चे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए किये गये ट्वीट में गलत आंकड़े पेश करने पर घिरे कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने अब भाजपा समर्थकों और नरेंद्र मोदी पर चुटकी ली है. राहुल ने बुधवार सुबह अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि भाजपा के मेरे सभी मित्रों के लिए: […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : महंगाई के मोर्चे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए किये गये ट्वीट में गलत आंकड़े पेश करने पर घिरे कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने अब भाजपा समर्थकों और नरेंद्र मोदी पर चुटकी ली है. राहुल ने बुधवार सुबह अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि भाजपा के मेरे सभी मित्रों के लिए: मैं नरेंद्र भाई की तरह नहीं हूं, एक इंसान हूं… हम गलतियां करते हैं और इससे जीवन दिलचस्प होता है… गलती की ओर ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया… कृपया, आगे भी ऐसा करते रहें, इससे सच में मुझे सुधार करने में सहायता करती है. आप सभी को प्यार…

यहां चर्चा कर दें कि मंगलवार को राहुल ने प्रधानमंत्री से सातवां सवाल किया था, लेकिन इसमें उन्होंने जो आंकड़े दिये, उनमें गणित की गलती कर बैठे थे जिसपर भाजपा वालों ने फौरन प्रतिक्रिया दी थी और उनकी आलोचना भी की थी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सवालों से पहले राहुल गांधी के होमवर्क पर सवाल उठा दिया था.

दरअसल, राहुल ने महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ट्वीट किया था, लेकिन इससे उल्टे उनके ‘गणित ज्ञान’ पर सवाल खड़े हो गये, हालांकि उन्होंने करीब साढ़े 3 घंटे बाद एक और ट्वीट कर गलती सुधारने की कोशिश की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola