अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास पर भड़का उत्तर कोरिया, कहा, यह परमाणु युद्ध के लिए उकसावे की तरह

सोल : अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अब तक के सबसे बड़े संयुक्त वायु सेना अभ्यास पर भड़के उत्तर कोरिया ने कहा है कि यह परमाणु युद्ध के लिए उकसावे की तरह है. उत्तर कोरिया की टिप्पणी ऐसे वक्त आयी है जब व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच आर मेकमास्टर ने आर्थिक रुप से […]
सोल : अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अब तक के सबसे बड़े संयुक्त वायु सेना अभ्यास पर भड़के उत्तर कोरिया ने कहा है कि यह परमाणु युद्ध के लिए उकसावे की तरह है. उत्तर कोरिया की टिप्पणी ऐसे वक्त आयी है जब व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच आर मेकमास्टर ने आर्थिक रुप से कंगाल लेकिन परमाणु शक्ति संपन्न उत्तर कोरिया के साथ जंग की आशंका बढ़ने के बारे में चेताया है.
उत्तर कोरिया की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण के पांद दिनों बाद यह पांच दिवसीय अभ्यास कल शुरू हो रहा है. इसमें एफ-22 रेप्टर स्टील्थ लडाकू विमानों सहित करीब 230 विमानों का बेड़ा हिस्सा ले रहा है. उत्तर कोरिया की मिसाइल के बारे में माना जा रहा है कि यह अमेरिका तक को अपनी जद में ले सकता है. उत्तर कोरिया की सत्तारुढ़ पार्टी के रोडोंग अखबार ने आगामी अभ्यास की निंदा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




