ePaper

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों के काफिले पर फिदायीन हमले में पांच की मौत, 19 जख्मी

Updated at : 25 Nov 2017 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों के काफिले पर फिदायीन हमले में पांच की मौत, 19 जख्मी

क्वेटा : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती हमले में कम से कम पांच लोग मारे गये, जबकि 19 अन्य जख्मी हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस अशांत क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हुआ यह ताजा हमला है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों […]

विज्ञापन

क्वेटा : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती हमले में कम से कम पांच लोग मारे गये, जबकि 19 अन्य जख्मी हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस अशांत क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हुआ यह ताजा हमला है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने सुरक्षा बलों के एक काफिले को उस वक्त निशाना बनाया जब वह प्रांतीय राजधानी क्वेटा में सरियब रोड से गुजर रहा था.

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने पुष्टि की कि सुरक्षा बलों के काफिले पर फिदायीन हमला किया गया और इस घटना में पांच लोग मारे गये. एक सरकारी अधिकारी ने कहा, निशाना फ्रंटियर कोर के कमांडर का वाहन था, लेकिन जब बम धमाका हुआ तो वह उस वक्त वाहन में नहीं थे. इससे पहले, क्वेटा के सिविल अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने कहा कि उन्हें चार शव मिले थे, जबकि एक बच्चे सहित 19 लोग बम धमाके में जख्मी हो गये.

माना जा रहा है कि पांचवें शख्स ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ा. वसीम बेग ने कहा, कुछ घायलों की हालत अब भी नाजुक है क्योंकि वे हमले के दौरान नुकीली चीजों की चपेट में आ गये. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब शुक्रवार को ही खैबर-पख्तूनख्वा के वरिष्ठ अधिकारी अशरफ नूर पेशावर के हयाताबाद में अपने वाहन पर हुए एक आत्मघाती हमले में मारे गये. किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबान आतंकवादी और बलूच राष्ट्रवादी इस इलाके में अक्सर सुरक्षा बलों पर हमले करते हैं. बीते 15 नवंबर को बलूचिस्तान में पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उसके परिवार के तीन सदस्यों की मोटरसाइकिल सवार अज्ञात आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola