ePaper

तो क्या इस तरह हुई धरती पर जीवन की शुरुआत...?

Updated at : 21 Nov 2017 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
तो क्या इस तरह हुई धरती पर जीवन की शुरुआत...?

लंदन : धरती पर जीवन की उत्पत्ति कैसे हुई, इसका जवाब सदियों से तलाशा जा रहा है. इसी सवाल का जवाब ढूंढ़ते कुछ वैज्ञानिकएकनये निष्कर्ष पर पहुंचे हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, संभव है कि अंतरिक्ष की धूल के प्रवाह में बह कर हमारे ग्रह पर पहुंचे जैविक कणों से यहां जीवन की शुरुआत हुई हो. […]

विज्ञापन

लंदन : धरती पर जीवन की उत्पत्ति कैसे हुई, इसका जवाब सदियों से तलाशा जा रहा है. इसी सवाल का जवाब ढूंढ़ते कुछ वैज्ञानिकएकनये निष्कर्ष पर पहुंचे हैं.

वैज्ञानिकों के मुताबिक, संभव है कि अंतरिक्ष की धूल के प्रवाह में बह कर हमारे ग्रह पर पहुंचे जैविक कणों से यहां जीवन की शुरुआत हुई हो.

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ इडिनबर्ग के अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि हमारे ग्रह के वायुमंडल पर निरंतर होने वाली अंतरग्रहीय धूल की वर्षा से बाहरी दुनिया के सूक्ष्मजीवी यहां आ सकते हैं या धरती के जीव दूसरे ग्रहों में पहुंच सकते हैं.

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि धूल की धारा धरती के वायुमंडल में मौजूद जैविक कणों से इस गति से टकरा सकती है कि उन्हें अंतरिक्ष में भेज सके.

इस तरह की घटना से जीवाणु और दूसरी प्रजातियां सौरमंडल में एक ग्रह से दूसरे ग्रह या उससे भी आगे तक पहुंचने का रास्ता बना सकते हैं.

यह अनुसंधान एस्ट्रोबायोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित हुआ है. अनुसंधानकर्ताओं में भारतीय मूल के वैज्ञानिक अर्जुन बरेरा भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola