ePaper

निर्मला सीतारमण के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर चढ़ीं चीन की त्यौरियां, कहा - यह शांति के अनुकूल नहीं

Updated at : 06 Nov 2017 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर चढ़ीं चीन की त्यौरियां, कहा - यह शांति के अनुकूल नहीं

बीजिंग: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के अरुणाचल प्रदेश के दौरे को लेकर चीन की त्यौरियां तनगयी हैं और उसने आपत्ति जताते हुए कहा है कि रक्षा मंत्री का विवादित इलाके का दौरा क्षेत्र में शांति के लिए अनुकूल नहीं है. रक्षा मंत्री ने कल चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के दूरस्थ अनजा जिले […]

विज्ञापन

बीजिंग: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के अरुणाचल प्रदेश के दौरे को लेकर चीन की त्यौरियां तनगयी हैं और उसने आपत्ति जताते हुए कहा है कि रक्षा मंत्री का विवादित इलाके का दौरा क्षेत्र में शांति के लिए अनुकूल नहीं है. रक्षा मंत्री ने कल चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के दूरस्थ अनजा जिले का दौरा किया था. वह रक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए वहांगयीं थीं.

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा भारतीय रक्षा मंत्री के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर आपको चीन की स्थिति के बारे में बिल्कुल स्पष्ट रहना होगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा चीन भारत सीमा के पूर्वी खंड पर एक विवाद है. इसलिए विवादित इलाके में भारत की ओर से यह दौरा संबंधित क्षेत्र में शांति के अनुकूल नहीं है. प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय पक्ष को चीनी पक्ष के साथ काम करना चाहिए ताकि बातचीत के जरिये मुद्दा हल हो सके और इसकी खातिर माहौल बन सके.

उन्होंने कहा उम्मीद है कि भारत यह लक्ष्य हासिल करने के लिए चीन के साथ काम करेगा, वह दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान देखेगा और संतुलित तरीके से हमारी चिंताओं को उसमें शामिल करेगा. चीन दावा करता है कि अरुणाचल प्रदेश दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा है. वह भारतीय शीर्ष अधिकारियों के इस इलाके के दावे पर नियमितरूप से आपत्ति जताता है.

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा 3,488 किमी लंबी है. विवाद के हल के लिए दोनों पक्ष अब तक विशेष प्रतिनिधियों के माध्यम से वार्ता के 19 दौर संपन्न कर चुके हैं.

पिछले माह सीतारमण सिक्किम में भारत चीन सीमा पर स्थिति नाथू ला इलाके मेंगयी थीं. वहां उन्होंने सीमा के दूसरी ओरखड़े पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों का अभिवादन भी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola