ब्रिटेन की सरकार पर है ब्रेग्जिट पेपर प्रकाशित करने का दबाव

Updated at : 02 Nov 2017 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन की सरकार पर है ब्रेग्जिट पेपर प्रकाशित करने का दबाव

लंदन : ब्रेग्जिट के संभावित असर की विस्तृत जानकारी समाहित करने वाले दस्तावेजों को प्रकाशित करने की सांसदों की मांग के चलते ब्रिटेन की सरकार दबाव में आ गई है. विपक्षी लेबर पार्टी ने कल हंबल एड्रेस प्रस्ताव पटल पर रखा जिसमें मांग की गई कि सरकार ने पर्यटन और परमाणु समेत 58 क्षेत्रों में […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रेग्जिट के संभावित असर की विस्तृत जानकारी समाहित करने वाले दस्तावेजों को प्रकाशित करने की सांसदों की मांग के चलते ब्रिटेन की सरकार दबाव में आ गई है. विपक्षी लेबर पार्टी ने कल हंबल एड्रेस प्रस्ताव पटल पर रखा जिसमें मांग की गई कि सरकार ने पर्यटन और परमाणु समेत 58 क्षेत्रों में जो आकलन किया है उसे वह प्रकाशित करे.

लंदन का ब्रेग्जिट विभाग अपने निष्कर्षों को सार्वजनिक करने से अब तक इनकार करता आया है.विभाग का दावा है कि ऐसा करने पर यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर होने पर ब्रसेल्स के साथ जारी बातचीत में उसकी स्थिति कमजोर हो सकती है. लेबर पार्टी के संसदीय प्रस्ताव का सत्तारुढ कंजर्वेटिव पार्टी ने विरोध नहीं किया जिसके बाद कल शाम यह मंजूर हो गया. ब्रेग्जिट मंत्रालय ने कल शाम कहा कि ब्रिटेन नौ और दस नवंबर को ब्रसेल्स से बातचीत करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola