चीन ने दी सफाई कहा, ब्रह्मपुत्र नदी की धारा मोडने की कोई योजना नहीं सुनी

Updated at : 01 Nov 2017 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
चीन ने दी सफाई कहा, ब्रह्मपुत्र नदी की धारा मोडने की कोई योजना नहीं सुनी

बीजिंग : चीनी जल परियोजनाओं के प्रभारी एवं एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी की धारा तिब्बत से शिंजियांग के शुष्क प्रदेशों की ओर मोडने के लिए 1,000 किमी लंबी सुरंग बनाने की किसी योजना के बारे में कभी नहीं सुना. गौरतलब है कि एक दिन पहले ही चीनी विदेश मंत्रालय […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीनी जल परियोजनाओं के प्रभारी एवं एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी की धारा तिब्बत से शिंजियांग के शुष्क प्रदेशों की ओर मोडने के लिए 1,000 किमी लंबी सुरंग बनाने की किसी योजना के बारे में कभी नहीं सुना.

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही चीनी विदेश मंत्रालय ने इस पर मीडिया में आई एक खबर को गलत बताया था. हांगकांग आधारित दक्षिण चीन मार्निंग पोस्ट ने सोमवार को खबर दी थी कि चीनी इंजीनियर ऐसी तकनीक का परीक्षण कर रहे हैं, जिनका इस्तेमाल दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बनाने में हो सकता है, जिसका उद्देश्य ब्रह्पुत्र नदी के जल को अरुणाचल के पास स्थित तिब्बत से शिंजियांग के शुष्क प्रदेशों की ओर मोडना है.

सरकारी ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक दियानझोंग जल डाइवर्जन परियोजना के मुख्य अभियंता झाओ शिजिये ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं है और उन्होंने ऐसी योजना के बारे में कभी नहीं सुना। यह पहला मौका नहीं है जब उन्होंने तिब्बत – शिंजियांग सुरंग के बारे में कोई अफवाह सुनी हो. गौरतलब है कि कल चीनी विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने इस बारे में मीडिया में आई खबर को झूठा करार देते हुए खारिज कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola