ePaper

पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भूकंप

Updated at : 29 Oct 2017 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भूकंप

पेशावर : अफगानिस्तान कीहिंदू कुश पर्वतीय रेंज में भूकंप आया और उत्तरी पाकिस्तान में इस जलजले के शक्तिशाली झटके महसूस किये गये हैं. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.2 थी, जबकि पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इसकी तीव्रता 5.9 थी और भूकंप का केंद्र अफगान पर्वतीय रेंज […]

विज्ञापन

पेशावर : अफगानिस्तान कीहिंदू कुश पर्वतीय रेंज में भूकंप आया और उत्तरी पाकिस्तान में इस जलजले के शक्तिशाली झटके महसूस किये गये हैं. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.2 थी, जबकि पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इसकी तीव्रता 5.9 थी और भूकंप का केंद्र अफगान पर्वतीय रेंज में था.

पाकिस्तान में भूकंप का जोरदार झटका, छह की मौत

यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप शनिवार को आया था और इसका केंद्र जमीन में 101 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के झटके उत्तर में अफगान सरहद से सटे कबायली इलाकों तथा पूर्वी प्रांत पंजाब के लाहौर से लेकर आसपास के अन्य इलाकों में महसूस कियेगये. भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है.

पाकिस्तान में देर रात आया 6.3 तीव्रता वाला जोरदार भूकंप

उत्तरी पाकिस्तान भूकंप के जोखिम वाले इलाकों में आता है. वर्ष 2005 में आये भीषण भूकंप में उत्तरी पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था तथा 70,000 से ज्यादा लोगों की मौत होगयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola