ePaper

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास से पहले मिसाइल प्रक्षेपण की तैयारी में है उत्तर कोरिया

Updated at : 14 Oct 2017 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास से पहले मिसाइल प्रक्षेपण की तैयारी में है उत्तर कोरिया

सोल: अमेरिका और दक्षिण कोरिया के आगामी संयुक्त नौसैन्य अभ्यास से पहले उत्तर कोरिया बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपित करने की तैयारी कर रहा है. यह बात आज एक सरकारी सूत्र के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कही गयी. अमेरिकी नौसेना ने कल कहा था कि आगामी सप्ताह में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान इस नौसैन्य अभ्यास […]

विज्ञापन

सोल: अमेरिका और दक्षिण कोरिया के आगामी संयुक्त नौसैन्य अभ्यास से पहले उत्तर कोरिया बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपित करने की तैयारी कर रहा है. यह बात आज एक सरकारी सूत्र के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कही गयी. अमेरिकी नौसेना ने कल कहा था कि आगामी सप्ताह में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान इस नौसैन्य अभ्यास का नेतृत्व करेगा. इस अभ्यास के जरिए अमेरिका, उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनी सैन्य क्षमता का फिर से प्रदर्शन करेगा. उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम के चलते दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढता ही जा रहा है.

इस अभ्यास से प्योंगयांग के आवेशित होने के कयास लगाए जा रहे हैं जिसने इससे पूर्व संयुक्त अभ्यासों पर आक्रामक प्रतिक्रिया दी थी.

डोंगा इल्बो डेली ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से खबर प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि उपग्रह से लीगयी तस्वीरें दिखाती हैं कि प्रक्षेपकों पर स्थापित बैलिस्टिक मिसाइलों को प्योंगयांग और उत्तरी फ्योंगान प्रांत में हैंगरों से बाहर ले जाया जा रहा है.

समाचारपत्र के मुताबिक अमेरिकी और दक्षिण कोरिया के सैन्य अधिकारियों को शक है कि उत्तर कोरिया, अमेरिकी सीमा में पहुंचने की क्षमता रखने वाली मिसाइलों का प्रक्षेपण करने की तैयारी कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola