रघुराम राजन को नहीं अमेरिका के रिचर्ड एच थालेर को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल

स्टॉकहोम : अमेरिका के रिचर्ड एच थालेर को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2017 का नोबेल पुरस्कार दिया गया. अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान के बीच की खाई को पाटने के लिए उन्होंने जो उल्लेखनीय कार्य किया है, उसके लिए रिचर्ड को नोबेल पुरस्कार दिया गया है. ज्यूरी ने बताया कि उन्होंने सीमित […]
स्टॉकहोम : अमेरिका के रिचर्ड एच थालेर को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2017 का नोबेल पुरस्कार दिया गया. अर्थशास्त्र और मनोविज्ञान के बीच की खाई को पाटने के लिए उन्होंने जो उल्लेखनीय कार्य किया है, उसके लिए रिचर्ड को नोबेल पुरस्कार दिया गया है.
BREAKING NEWS The 2017 Prize in Economic Sciences is awarded to Richard H. Thaler @R_Thaler @UChicago @ChicagoBooth #NobelPrize pic.twitter.com/mbQijTyE7t
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 9, 2017
ज्यूरी ने बताया कि उन्होंने सीमित तर्कसंगतता, सामाजिक प्राथमिकताएं और आत्मनियंत्रण की कमी के परिणामों की खोज की और बताया कि किस तरह यह मानवीय गुण व्यक्तिगत निर्णयों के साथ-साथ बाजार को प्रभावित करते हैं. रिचर्ड एच थालेर का जन्म 1945 में अमेरिका के न्यू जर्सी के ईस्ट अॅारेंज में हुआ था.
जाक दुबोशे , जोआखिम फ्रैंक व रिचर्ड हेंडर्सन को मिला रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल
72 वर्षीय प्रोफेसर रिचर्डने बिहेवियर इकोनॉमिक्स और फाइनांस पर अध्ययन किया है. साथ ही उन्होंने निर्णय लेने की क्षमता और मनोविज्ञान के प्रभाव पर भी अध्ययन किया है.
प्रोफेसर थालेर अमेरिकन एकेडमी अॅाफ अॅार्ट्स एंड साइंस के सदस्य हैं साथ ही वे अमेरिकन फाइनांस एसोसिएशन एंड द इक्नोमेट्रिक्स सोसाइटी के फेलो भी रहे हैं. वर्ष 2015 में उन्होंने अमेरिकन इकोनोमिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर काम किया.
वर्ष 2017 का नोबेल किसे मिलेगा? इस बहस के बीच भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का नाम भी सामने आया था. डॉ रघुराम राजन के बारे में वॉल स्ट्रीट जर्नल के हवाले से कहा जा रहा था कि राजन का नाम छह वैसे अर्थशास्त्रियों की सूची में शामिल है, जिनमें से किसी एक को नोबेल पुरस्कार दिया जा सकता है.
#NobelPrize 2017 : जानें कौन हैं मेडिसीन का नोबेल पाने वाले वैज्ञानिक माइकल डब्ल्यू यंग और जैफरी हॉल
क्लैरिवेट एनालिटिक्स नामक एक कंपनी जो एकेडमिक और साइंस्टिफिक रिसर्च पर काम करती है, उसने इस पुरस्कार के संभावित दावेदार के रूप में डॉ राजन के नाम का उल्लेख किया था, जो उसके शोध कार्य पर आधारित है. यह कंपनी ऐसा कार्य पूर्व से करती रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




