ट्रंप ने धमकीभरे लहजे में कहा-उत्तर कोरिया के साथ सभी कूटनीतिक प्रयास असफल, सिर्फ एक चीज काम करेगी

Updated:
विज्ञापन
ट्रंप ने धमकीभरे लहजे में कहा-उत्तर कोरिया के साथ सभी कूटनीतिक प्रयास असफल, सिर्फ एक चीज काम करेगी

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया के साथ किये गये कूटनीतिक प्रयास लगातार विफल हुए हैं और अब सिर्फ एक चीज काम करेगी. परमाणु हथियारों से लैस दोनों देशों के प्रमुखों के बीच वाकयुद्ध होता रहा है. ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया था, अमेरिका के राष्ट्रपतियों और […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया के साथ किये गये कूटनीतिक प्रयास लगातार विफल हुए हैं और अब सिर्फ एक चीज काम करेगी. परमाणु हथियारों से लैस दोनों देशों के प्रमुखों के बीच वाकयुद्ध होता रहा है. ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया था, अमेरिका के राष्ट्रपतियों और प्रशासन द्वारा पिछले 25 वर्षों से उत्तर कोरिया से बात की जा रही है. कई समझौते किये गये और इस मामले में काफी धन भी खर्च किया गया.

ट्वीट में कहा गया है, इस तरह की चीजें काम नहीं कर पायीं, समझौतों का उल्लंघन उनके बनने के बाद तत्काल किया गया और अमेरिकी वार्ताकारों को बेवकूफ बनाया गया. माफ कीजिये, लेकिन सिर्फ एक चीज काम करेगी. ट्रंप की इस बात को कई जानकार युद्ध के अंदेशे के तौर पर देख रहे हैं.

अमेरिका ने उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम और परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने के लिए बल प्रयोग से इनकार नहीं किया है. ट्रंप उत्तर कोरिया को पूरी तरह से बर्बाद करने की चेतावनी भी दे चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में ईरान, उत्तर कोरिया और इस्लामिक स्टेट को लेकर सैन्य नेतृत्व के साथ हुई हालिया बैठक में पत्रकारों से कहा था कि यह तूफान के आने से पहली की शांति है. हालांकि, ट्रंप ने इस टिप्पणी को स्पष्ट नहीं किया. पिछले सप्ताह विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के चीन के शीर्ष अधिकारियों से मिलकर अमेरिका लौटने पर ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि उनके दूत उत्तर कोरिया से बातचीत को लेकर सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola