ePaper

रूस में ट्रेन की चपेट में आयी बस, 19 लोगों की मौत

Updated at : 06 Oct 2017 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
रूस में ट्रेन की चपेट में आयी बस, 19 लोगों की मौत

मॉस्को : पूर्वी मॉस्को में एक सवारी बस के एक ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी. यह बस खराब होने के कारण रेलवे क्रासिंग के बीचो-बीच खड़ी थी. क्षेत्रीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात यह दुर्घटना रूस की राजधानी माॅस्को से करीब […]

विज्ञापन

मॉस्को : पूर्वी मॉस्को में एक सवारी बस के एक ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी. यह बस खराब होने के कारण रेलवे क्रासिंग के बीचो-बीच खड़ी थी. क्षेत्रीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात यह दुर्घटना रूस की राजधानी माॅस्को से करीब 110 किमी दूर पूर्व में स्थित व्लादिमीर शहर के नजदीक हुई.

क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख अलेक्जेंडर किर्यखिन ने समाचार एजेंसी तास को बताया, सूचना के मुताबिक इस दुर्घटना में 19 लोग मारे गये हैं. रूसी जांच समिति ने दुर्घटना में मारे गये लोगों के आंकड़ों की पुष्टि की है और कहा है कि उसने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रांत के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह ट्रेन सेंट पीटर्सबर्ग के पश्चिमी शहर से पूर्वी माॅस्को के निजनी-नोवोग्राद जा रही थी और सुबह करीब 3:29 बजे एक बस उसकी चपेट में आ गयी. उन्होंने बताया कि मरनेवाले सभी लोग बस में सवार थे.

मंत्रालय ने रेलवे ट्रैक के पास बस के मलबे की तस्वीरें जारी कीं है और कहा है कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. पड़ोसी देश कजाखस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बस के दोनों चालक में से एक चालक कजाख नागरिक था. दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. मंत्रालय ने समाचार एजेंसी इंटरफेक्स को यह भी बताया कि बस में उज्बेकिस्तान के 55 नागरिक सवार थे. उल्लेखनीय है कि रूस में अक्सर ऐसी बस दुर्घटनाएं होती हैं. इससे पहले अगस्त में निर्माण श्रमिकों को ले जानेवाली एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर काला सागर में गिर गयी थी, जिसमें 17 लोग मारे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola