ePaper

#LasVegas : अमेरिकी इतिहास का सबसे घातक आतंकी हमला, 58 की मौत, 515 घायल, IS ने ली जिम्मेवारी

Updated at : 02 Oct 2017 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
#LasVegas : अमेरिकी इतिहास का सबसे घातक आतंकी हमला, 58 की मौत, 515 घायल, IS ने ली जिम्मेवारी

लॉस एंजिलिस : अमेरिका के लास वेगास में एक संगीत समारोह के दौरान एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई और 515 से अधिक लोग घायल हो गए. इधर इस्लामिक स्टेट ने अटैक की जिम्मेदारी ले ली है. आधुनिक अमेरिकी इतिहास में यह अब तक गोलीबारी […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अमेरिका के लास वेगास में एक संगीत समारोह के दौरान एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई और 515 से अधिक लोग घायल हो गए. इधर इस्लामिक स्टेट ने अटैक की जिम्मेदारी ले ली है. आधुनिक अमेरिकी इतिहास में यह अब तक गोलीबारी की सबसे घातक घटना है. पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी की पहचान 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक के तौर पर हुई है. वह स्थानीय निवासी है. पुलिस ने आज कहा कि उसका मानना है कि अमेरिका के लास वेगास संगीत कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी करने वाले व्यक्ति ने होटल में उसके कमरे तक अधिकारियों के पहुंचने के पहले ही खुद को भी खत्म कर लिया.

लास वेगास के शेरिफ जोसफ लोमबार्डो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमारा मानना है कि उस व्यक्ति ने हमारे पहुंचने के पहले ही खुद को खत्म कर लिया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को उसके कमरे से 10 से ज्यादा राइफलें मिली हैं.हमलावर ने एक संगीत समारोह स्थल के बगल में मैंडले बे की 32वीं मंजिल से गोलीबारी की थी. स्मार्ट फोन से ली गई फुटेज में दिख रहा है कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सोमवार सुबह पांच बजे चलायी गयीं गोलियों की आवाज आने के बाद लोग चिल्लाने लगे और दहशत में भागने लगे.

लास वेगास मेट्रो पुलिस के शेरिफ जोसफ लोमबार्डो ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम इस वक्त देख रहे हैं कि 50 से ज्यादा व्यक्तियों की मौत हुई है और 200 व्यक्ति जख्मी हुए हैं. उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर यह दुखद घटना है और इस तरह की है जिसका हमने कभी अनुभव नहीं किया था.

लोमबार्डो ने कहा कि पुलिस और एफबीआई अब भी पैडॉक की भूमिका की जांच कर रही है लेकिन होटल में जो कमरा उसने लिया हुआ था उसमें कई हथियार हैं. पुलिस ने कहा कि पैडॉक ने प्रसिद्ध लास वेगास स्टरीप में स्थित विशाल होटल की 32वीं मंजिल से नीचे भीड़ पर गोलीबारी की.

लोमबार्डों ने कहा कि पैडॉक की एक महिला मित्र के बारे में पता लगा है. इसको एक ऐसी शख्सियत बताया गया है जो पुलिस के काम की हो सकती है. मैंडले बे के बराबर में हजारों प्रशंसक संगीत समारोह में शिरकत कर रहे थे. यह तीन दिवसीय लोकसंगीत उत्सव का हिस्सा है जिसे रुट 91 के तौर पर जाना जाता है.

व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भयावह घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्टिर पर पीडितों और परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है. चश्मदीदों ने बताया कि पैडॉक ने पहले देर तक गोलीबारी की और फिर से लगता है कि उसने बंदूक को रीलोड किया और फिर से गोलीबारी की.

मोनिक डिकर्फ ने सीएनएन को बताया, हमने कांच टूटने जैसी आवाज सुनी तो हम यहां-वहां यह देखने लगे कि क्या हुआ है और फिर सुना की गोली चली, गोली चली, गोली चली. उस समय काफी लोकप्रिय गायक जेसन एल्डीन स्टेज पर थे और जब गोलीबारी शुरू हुई तब वह अपना संगीत समारोह खत्म करने वाले थे.

हताहतों की अंतिम संख्या की अभी पुष्टि होनी है लेकिन अमेरिका के इतिहास में यह गोलीबारी की सबसे घातक घटना बन गई है. गोलीबारी की पिछली सबसे घातक घटना जून 2016 में हुई थी. जब ओरलैंडो के एक नाइट क्लब में गोलीबारी में 49 लोगों की मौत हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola