UN में सुषमा के भाषण को चीनी मीडिया ने बताया अहंकार

बीजिंग : संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के खिलाफ सुषमा स्वराज के तीखे हमले को एक चीनी अखबार ने अहंकार बताया है लेकिन यह भी स्वीकार किया है कि पाकिस्तान में आतंकवाद है. चीन सरकार द्वारा संचालित ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में कहा गया है, पाकिस्तान में आतंकवाद है. लेकिन आतंकवाद का समर्थन करना क्या देश […]
बीजिंग : संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के खिलाफ सुषमा स्वराज के तीखे हमले को एक चीनी अखबार ने अहंकार बताया है लेकिन यह भी स्वीकार किया है कि पाकिस्तान में आतंकवाद है. चीन सरकार द्वारा संचालित ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में कहा गया है, पाकिस्तान में आतंकवाद है. लेकिन आतंकवाद का समर्थन करना क्या देश की राष्ट्रीय नीति है? आतंकवाद का निर्यात करके पाकिस्तान को क्या फायदा मिल सकता है? पैसा या सम्मान? गौरतलब है कि सुषमा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में दोनों देशों को आजादी मिलने के बाद से भारत की उपलब्धियों की पाकिस्तान से तुलना की थी और आतंकवाद के मुद्दे पर भी पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




