ePaper

बांग्लादेश ने रोहिंग्या शरणार्थियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई

Updated at : 24 Sep 2017 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश ने रोहिंग्या शरणार्थियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई

ढाका : बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए दूरसंचार कंपनियों के रोहिंग्या शरणार्थियों को मोबाइल फोन कनेक्शन बेचने पर पाबंदी लगा दी है. बांग्लादेश की चार मोबाइल फोन सेवा प्रदाताओं को चेताया गया है कि अगर उन्होंने म्यामां से आए करीब चार लाख 30 हजार शरणार्थियों को प्रतिबंध के दौरान फोन प्लान दिये […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए दूरसंचार कंपनियों के रोहिंग्या शरणार्थियों को मोबाइल फोन कनेक्शन बेचने पर पाबंदी लगा दी है. बांग्लादेश की चार मोबाइल फोन सेवा प्रदाताओं को चेताया गया है कि अगर उन्होंने म्यामां से आए करीब चार लाख 30 हजार शरणार्थियों को प्रतिबंध के दौरान फोन प्लान दिये तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा.

दूरसंचार मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी इनायत हुसैन ने कहा, फिलहाल वे (रोहिंग्या) कोई सिम कार्ड नहीं खरीद सकते. दूरसंचार राज्यमंत्री तराना हालिम ने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थियों पर पाबंदी लगाने का कल का यह फैसला सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

बांग्लादेशी की आड़ में घुसपैठ कर रहे रोहिंग्या

उन्होंने रोहिंग्या से पैदा स्पष्ट खतरे के बारे में ज्यादा जानकारी दिये बिना कहा, हमने मानवीय आधार पर (रोहिंग्या का स्वागत करने का) कदम उठाया लेकिन साथ ही हमारी अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता. बांग्लादेश के दूरसंचार विभाग ने कहा है कि इन शरणार्थियों को बायोमैट्रिक पहचान पत्र जारी होने के बाद पाबंदी हटाई जा सकती है लेकिन इस प्रक्रिया के बारे में सेना का कहना है कि इसमें छह महीने लग सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola