उत्तर कोरिया में 3.0 तीव्रता का भूकंप, कहीं हाइड्रोजन बम परीक्षण तो नहीं ?

सोल : उत्तर कोरिया में 3.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि कहीं उत्तर कोरिया ने एक बार फिर हाइड्रोजन बम परीक्षण तो नहीं कर दिया है. हालांकि दक्षिण कोरिया ने ऐसी कोई भी संभावना से इनकार किया है. दक्षिण कोरिया की मौसम एजेंसी ने […]
सोल : उत्तर कोरिया में 3.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि कहीं उत्तर कोरिया ने एक बार फिर हाइड्रोजन बम परीक्षण तो नहीं कर दिया है. हालांकि दक्षिण कोरिया ने ऐसी कोई भी संभावना से इनकार किया है. दक्षिण कोरिया की मौसम एजेंसी ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में जहां परमाणु परीक्षण किया था, उसके ईद-गिर्द 3.0 तीव्रता के भूकंप आने का पता चला है लेकिन यह प्राकृतिक था.
चीन के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.4 थी. साथ ही कहा गया कि यह भूकंप 8:30 जीएमटी के समय जीरो किलोमीटर की गहराई पर आया. इससे यह सवाल उठने शुरू हो गए कि शायद इस भूकंप की वजह उत्तर कोरिया द्वारा एक बार फिर हाइड्रोजन बम परीक्षण करना है.
उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से थर्रा रहा जापान, सताने लगा है युद्ध के खतरे का भय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










