चीन में राष्ट्रगान का अनादर करने पर अब होगी 15 साल की जेल

बीजिंग : चीन में अगले महीने से राष्ट्रगान का निरादर करने पर अब 15 साल की जेल की सजा होगी. दरअसल, चीनी संसद ने इसके अनुपयुक्त उपयोग के खिलाफ एक सख्त कानून पारित किया. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, चीन के राष्ट्रगान ‘मार्च ऑफ द वॉल्युंटर्स’ का अब सिर्फ नेशनल पीपुल्स कांग्रेस […]
बीजिंग : चीन में अगले महीने से राष्ट्रगान का निरादर करने पर अब 15 साल की जेल की सजा होगी. दरअसल, चीनी संसद ने इसके अनुपयुक्त उपयोग के खिलाफ एक सख्त कानून पारित किया. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, चीन के राष्ट्रगान ‘मार्च ऑफ द वॉल्युंटर्स’ का अब सिर्फ नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के सत्रों के आरंभ और समाप्ति के मौकों सहित औपचारिक राजनीतिक सभाओं तथा राजनयिक मौकों सहित अन्य बड़े आधिकारिक कार्यक्रमों में इस्तेमाल की इजाजत होगी.
खबर के मुताबिक अंत्येष्टि, अनुपयुक्त निजी मौकों, वाणिज्यिक विज्ञापनों या सार्वजनिक स्थानों पर पार्श्व संगीत के तौर पर इसका इस्तेमाल गैर कानूनी होगा. यह कानून एक अक्तूबर से लागू होगा. इसका उल्लंघन करनेवालों को 15 साल की कैद की सजा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




