डोकलाम : अमेरिका ने कहा, भारत-चीन बातचीत से सुलझाये विवाद

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा कि वह भारत, चीन और भूटान को प्रोत्साहित करता है कि वे साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत के जरिए मतभेद सुलझाएं. इससे एक दिन पहले ही डोकलाम में भारत और चीन ने अपने सैनिकों को वापस बुलाया जिससे 73 दिनों से चला रहा गतिरोध खत्म हो गया. अमेरिकी विदेश […]
वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा कि वह भारत, चीन और भूटान को प्रोत्साहित करता है कि वे साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत के जरिए मतभेद सुलझाएं. इससे एक दिन पहले ही डोकलाम में भारत और चीन ने अपने सैनिकों को वापस बुलाया जिससे 73 दिनों से चला रहा गतिरोध खत्म हो गया.
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, हम भारत, चीन और भूटान को प्रोत्साहित करना जारी रखेंगे कि वे शांतिपूर्ण संवाद के जरिए मतभेदों को सुलझाएं. भारत और चीन की ओर से डोकलाम गतिरोध के समाधान के संदर्भ में जारी बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा, हम इन खबरों से अवगत हैं कि भारत और चीन ने डोकलाम से अपने सुरक्षा बलों को हटाना आरंभ कर दिया है.
डोकलाम : भारत का दावा, खत्म हुआ गतिरोध, चीन ने कहा, हमने नहीं हटायी सेना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




