जनरल ली जुओचेंग चीन के नया सेना प्रमुख बने

बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 63 वर्षीय जनरल ली जुओचेंग को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ज्वाइंट स्टाॅफ डिपार्टमेंट का नया प्रमुख नियुक्त किया. ली जुओचेंग चीन-वियतनाम युद्ध में भी शामिल थे. चीन के रक्षा मंत्रालय ने प्रत्यक्ष रूप से ली की नियुक्ति की घोषणा नहीं की, लेकिन पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर […]
बीजिंग : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 63 वर्षीय जनरल ली जुओचेंग को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ज्वाइंट स्टाॅफ डिपार्टमेंट का नया प्रमुख नियुक्त किया. ली जुओचेंग चीन-वियतनाम युद्ध में भी शामिल थे. चीन के रक्षा मंत्रालय ने प्रत्यक्ष रूप से ली की नियुक्ति की घोषणा नहीं की, लेकिन पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ बैठक के दौरान उन्हें उनके नये पद से संबोधित किया.
यह बैठक ताजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शनिवार को हुई थी. उन्होंने जनरल फांग फैंगहुई की जगह ली है. मंत्रालय ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि फांग को किस पद पर स्थानांतरित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




