सूर्यग्रहण ने दो दिन पहले ही ले ली दो लोगों की जान, 21 अगस्त को क्या बरतें सावधानी, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन
सूर्यग्रहण ने दो दिन पहले ही ले ली दो लोगों की जान, 21 अगस्त को क्या बरतें सावधानी, देखें VIDEO

मेड्रेस (अमेरिका): सूर्यग्रहण के दो दिन पहले सेंट्रल ओरेगोन में हवाई अड्डे के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी. यहां लोग सूर्यग्रहण का नजारा देखनेएकत्रहुए थे. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. सेंट्रल ओरेगोन इमरजेंसी इंफॉर्मेशन नेटवर्क के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे मेड्रेस म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के […]

विज्ञापन

मेड्रेस (अमेरिका): सूर्यग्रहण के दो दिन पहले सेंट्रल ओरेगोन में हवाई अड्डे के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी. यहां लोग सूर्यग्रहण का नजारा देखनेएकत्रहुए थे. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

सेंट्रल ओरेगोन इमरजेंसी इंफॉर्मेशन नेटवर्क के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे मेड्रेस म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास हुई इस दुर्घटना में एक यात्री और पायलट की मौत हो गयी. अधिकारियोंने मृतकों की पहचान नहीं की है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में चोटीकटवा की अफवाह में भीड़ ने महिला को पीट-पीट कर मार डाला

जेफरसन काउंटी के शेरिफ जिम एडकिन ने बताया कि इस दुर्घटना के कारण एक चट्टान पर सूखी झाड़ियों में आग लगनी शुरू हो गयी थी. पर्यटक21 अगस्त को सूर्य ग्रहण को देखने के लिए हवाई अड्डे पर जमा हो रहे थे.

इस जगह तकरीबन दो लाख लोग एकत्रित हुए थे और माना जा रहा है कि यहां से सूर्य ग्रहण का नजारा बेहतर दिखेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola