ePaper

उत्तर कोरिया अपनी धमकी से पीछे हटा, गुआम में खुशी का माहौल

Updated at : 15 Aug 2017 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर कोरिया अपनी धमकी से पीछे हटा, गुआम में खुशी का माहौल

हगात्ना (गुआम) : उत्तर कोरिया गुआम द्वीप पर चार मिसाइलें दागने की धमकी से पीछे हटता दिखायी दे रहा है जिससे प्रशासनिक रुप से अमेरिका के अधीनस्थ इस क्षेत्र के अधिकारियों ने राहत की सांस ली और यहां खुशी का माहौल है. लेफ्टिनेंट गवर्नर रे टोनोरियो ने कहा, कि यहां ऐसा कोई संकेत नहीं दिख […]

विज्ञापन

हगात्ना (गुआम) : उत्तर कोरिया गुआम द्वीप पर चार मिसाइलें दागने की धमकी से पीछे हटता दिखायी दे रहा है जिससे प्रशासनिक रुप से अमेरिका के अधीनस्थ इस क्षेत्र के अधिकारियों ने राहत की सांस ली और यहां खुशी का माहौल है. लेफ्टिनेंट गवर्नर रे टोनोरियो ने कहा, कि यहां ऐसा कोई संकेत नहीं दिख रहा है कि निकट भविष्य या दूरस्थ भविष्य में कोई मिसाइल हमला होगा जैसा कि हम सुन रहे थे.’ ‘

गुआम होमलैंड सिक्योरिटी के जॉर्ज शाफॉरस ने उन रिपोर्टों को खारिज किया कि उपग्रह से भेजी गयी तस्वीरों में उत्तर कोरिया संभावित प्रक्षेपण करने के लिए मिसाइल की तैनाती करते दिख रहा है. उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि यह मंगलवार को उत्तर कोरिया के स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर ‘ ‘केवल शक्ति प्रदर्शन ‘ ‘ था. उन्होंने कहा, कि यह सिर्फ एक चाल है. आज कोरियाई प्रायद्वीप के लिए बड़ा दिन है. यह उनका स्वतंत्रता दिवस है. उत्तर कोरिया की निर्णय लेने के तौर पर संकेतवाद का इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति रही है. हम इस बात से खुश हैं कि किम जोंग उन ने अपने कदम पीछे खींच लिये. ‘ ‘

उत्तर कोरिया ने अमेरिका को फिर धमकाया, कहा – पूरा अमेरिका परमाणु हथियार की जद में

सीएनएन की एक खबर के मुताबिक, अमेरिका के खुफिया उपग्रहों ने उत्तर कोरिया के एक मोबाइल मिसाइल लॉन्चर का पता लगाया था जिससे यह संकेत मिल रहे थे कि संभावित प्रक्षेपण के लिए तैयारियां की जा रही हैं. उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेन्ट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कहा कि किम ने गुआम के समीप मिसाइल दागने की योजना का विश्लेषण किया लेकिन तुरंत हमला करने की ओर कोई कदम नहीं उठाया. इसके बाद से गुआम में तनाव कम होना शुरू हो गया.

उत्तर कोरिया ने फिर दागी ‘दमदार’ मिसाइल, मच गया हड़कंप

टोनोरियो ने कहा कि किम बढा चढाकर दिये गये अपने कुछ बयानों से पीछे हटते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘ ‘हम खुश है कि उन्होंने अपनी योजनाओं पर विचार किया और गुआम पर तुरंत कोई हमला नहीं करेंगे.’ ‘ उत्तर कोरिया ने पिछले महीने दो अंतमर्हाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था जिसकी जद में अमेरिका का मुख्य भूभाग भी आ रहा था। इन परीक्षणों के बाद से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था.

इन परीक्षणों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी थी कि उसे ‘ ‘ऐसे विध्वंस का सामना करना पडेगा जो दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा.’ ‘ इसके बाद उत्तर कोरिया ने गुआम की ओर मिसाइलें दागने की योजना को अंतिम रुप देने के लिए अगस्त के मध्य की समयसीमा तय की थी. बहरहाल, गुआम में तनाव कम हो गया है. गुआम में अमेरिका के दो बडे सैन्य प्रतिष्ठान हैं और 6,000 से ज्यादा सैनिक तैनात हैं. टोनोरिया ने कहा कि खतरे के स्तर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, कि मुझे लगता है कि बयानबाजी एक बात है लेकिन एक देश या एक द्वीप के तौर पर खतरा बना हुआ है, हम इसके लिए तैयार रहने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola