ePaper

पेरिस के बाहर कार ने सैनिकों को टक्कर मारी, छह घायल, दो गंभीर

Updated at : 09 Aug 2017 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
पेरिस के बाहर कार ने सैनिकों को टक्कर मारी, छह घायल, दो गंभीर

पेरिस: पेरिस के बाहर गश्त कर रहे सैनिकों को आज एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें छह लोग घायल हो गए. इनमें से दो लोग गंभीररूप से घायल हैं. यह जानकारी फ्रांस की राजधानी में मौजूद पुलिस ने दी. लेवालॉयस-पैरेट के उत्तरपश्चिमी नगर प्रांत में सुबह तकरीबन आठ बजे (भारतीय समयानुसार) हुई घटना […]

विज्ञापन

पेरिस: पेरिस के बाहर गश्त कर रहे सैनिकों को आज एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें छह लोग घायल हो गए. इनमें से दो लोग गंभीररूप से घायल हैं. यह जानकारी फ्रांस की राजधानी में मौजूद पुलिस ने दी. लेवालॉयस-पैरेट के उत्तरपश्चिमी नगर प्रांत में सुबह तकरीबन आठ बजे (भारतीय समयानुसार) हुई घटना के बाद से वाहन गायब है. पुलिस ने घटना को स्पष्टत: इरादतन कृत्य बताया है.

फ्रांस नवंबर 2015 से आपातकाल की स्थिति में है और उसके सुरक्षा बलों पर हमलों का सिलसिला देखा जा सकता है, खासकर उनपर जो मुख्य पर्यटक स्थलों पर तैनात रहते हैं. नवंबर 2015 से अबतक वहां 320 लोग मारे जा चुके हैं. मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रहे एक 18 वर्षीय लड़के को चाकू दिखाने के कारण शनिवार को एफिल टावर के पास से गिरफ्तार किया गया था. मामले सेजुड़े सूत्रों ने एएफपी को बताया कि उसने जांचकर्ताओं को बताया था कि वह एक सैनिक को मारना चाहता था. फरवरी में हथियार से लैस एक व्यक्ति ने पेरिस के लोव्रे म्यूजियम पर गश्त कर रहे चार सैनिकों पर हमला कर दिया था जबकि अप्रैल में एक और उग्रावादी ने चैंप्स एलिसीज पर एक पुलिस वाले की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

जून में इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा बंधक बनायीगयी 40 वर्षीय अल्जीरिया की डॉक्टोरेट छात्रा ने नोट्रे डेम गिरजाघर के बाहर कुल्हाड़ी से एक पुलिस वाले पर हमला किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola