ePaper

चीनी विश्लेषक ने कहा-अरुणाचल में चीन का दावा महत्वहीन

Updated at : 04 Aug 2017 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
चीनी विश्लेषक ने कहा-अरुणाचल में चीन का दावा महत्वहीन

बीजिंग : एक असामान्य कदम के तहत, चीन के एक रणनीतिक विश्लेषक वांग ताओ ताओ ने अरुणाचल प्रदेश के साथ बीजिंग के ‘राष्ट्रीय जुनून’ पर सवाल उठाये और कहा कि यह राज्य देश के लिए खास महत्वपूर्ण नहीं है और देश के लिए कोई विशिष्ट ‘संपत्ति’ नहीं है. चीन अरुणाचल प्रदेश को ‘दक्षिण तिब्बत’ मानकर […]

विज्ञापन

बीजिंग : एक असामान्य कदम के तहत, चीन के एक रणनीतिक विश्लेषक वांग ताओ ताओ ने अरुणाचल प्रदेश के साथ बीजिंग के ‘राष्ट्रीय जुनून’ पर सवाल उठाये और कहा कि यह राज्य देश के लिए खास महत्वपूर्ण नहीं है और देश के लिए कोई विशिष्ट ‘संपत्ति’ नहीं है.

चीन अरुणाचल प्रदेश को ‘दक्षिण तिब्बत’ मानकर उस पर दावा करता है और अप्रैल में बीजिंग ने वहां तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के दौरे के जवाब में छह जगहों के चीनी ‘मानकीकृत’ नाम घोषित किये थे. चीन के सरकारी मीडिया ने कहा था कि इन जगहों का फिर से नाम रखने के कदम का उद्देश्य राज्य पर चीन के दावे की पुष्टि करना है.

लेकिन, दलाई लामा के साथ अरुणाचल गये केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने साफ किया था कि राज्य ‘भारत का अभिन्न हिस्सा’ है. वांग ताओ ताओ ने कहा, ‘वैसे चीन और भारत के बीच कई सालों से विवादित क्षेत्र को लेकर संबंधों में उतार चढ़ाव आता रहा है, लेकिन राष्ट्रीय जुनून रहा यह विवादित क्षेत्र चीन के लिए कोई विशिष्ट संपत्ति नहीं है.’ वांग ने लोकप्रिय चीनी वेबसाइट ‘जहीहू डॉट काम’ के लिए लिखा, ‘वास्तव में इस क्षेत्र का चीन के लिए कोई विशेष महत्व नहीं है.’ खास बात यह है कि यह लेख ऐसे समय आया है जब सिक्किम के डोकलाम क्षेत्र में चीनी जवानों द्वारा एक सड़क के निर्माण का प्रयास करने के बाद से भारत और चीन एक महीने से अधिक समय से सीमा विवाद में उलझे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola