ePaper

शर्मनाकः पाकिस्तान में पंचायत के फरमान पर परिवार के सामने ही लड़की से किया रेप

Updated at : 27 Jul 2017 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाकः पाकिस्तान में पंचायत के फरमान पर परिवार के सामने ही लड़की से किया रेप

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. इस गांव में पंचायत के आदेश पर एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही परिवार के सामने ही रेप कर दिया. पुलिस ने कहा कि लड़की के भाई पर आरोपी व्यक्ति की बहन से […]

विज्ञापन

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. इस गांव में पंचायत के आदेश पर एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही परिवार के सामने ही रेप कर दिया. पुलिस ने कहा कि लड़की के भाई पर आरोपी व्यक्ति की बहन से रेप का आरोप है, जिसकी सजा के तौर पर पंचायत ने यह फरमान सुनाया था. मुल्तान मंडल के पुलिस प्रमुख अहसान यूनिस ने कहा कि प्रांत के मु्जफ्फराबाद के राजपुर गांव में 18 जुलाई को हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया है.

यूनिस ने बताया कि हमने राजपुर गांव में किशोरी के दुष्कर्म का आदेश देने के मामले में ग्राम प्रधान समेत अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि लड़की के भाई पर मुहल्ले में रहने वाले आरोपी की नाबालिग बहन से 16 जुलाई को दुष्कर्म करने का आरोप था. उन्होंने कहा कि यह मामला गांव की पंचायत के सामने लाया गया, तो उसने लड़की के भाई को पड़ोसी लड़की से दुष्कर्म का दोषी मानते हुए उसकी बहन से भी दुष्कर्म किये जाने का फरमान सुना दिया.

किशोरी के परिवार ने इस फैसले का विरोध किया, लेकिन पंचायत ने कहा कि न्याय तभी हो सकता है, जब आरोपी की बहन के साथ भी वही सलूक किया जाये. यूनिस ने कहा कि पुलिस दो दिन पहले तब हरकत में आयी, जब लड़की के परिजन मामले की शिकायत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola